Tambe Ka Kada: ज्योतिष शास्त्र में तांबा शुभ धातुओं में से एक है। इसे मंगल ग्रह की धातु कहा जाता है। हालांकि यह धातु सभी राशियों के लिए शुभ नहीं होती लेकिन कुछ राशियों के लिए ये बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपकी राशि भी इनमें से एक है तो तांबा पहनकर आप भी जीवन में शुभ फल पा सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। वहीं तांबा मंगल की ही धातु है। ऐसे में अगर मेष राशि के लोग तांबा पहनते हैं तो उन्हें ऊर्जा प्राप्त होती है। इनको करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं और क्रोध भी नियंत्रण में रहता है। तांबा पहनकर मेष वालों के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसलिए इनके लिए तांबा पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का संबंध है। इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए भी तांबा बेहद शुभ धातु होती है। तांबा पहनने से सिंह राशि के लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। किस्मत का इनको साथ मिलने लगता है और बिगड़े काम भी बन जाते हैं। तांबा पहनने से सिंह वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु और मंगल के बीच भी मित्रता का संबंध है। साथ ही धनु भी अग्नि तत्व की राशि है इसलिए तांबा इनके लिए भी बेहद शुभ होता है। तांबा पहनने से इनकी सेहत में बेहद अच्छे बदलाव आते हैं साथ ही जीवन का आनंद ये ले पाते हैं। तांबा पहनने से किस्मत का साथ धनु वालों को मिलता है और आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होती है। तांबा इनके जीवन से नकारात्मकता को भी दूर कर देता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)





