आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां सीजन इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से खेला जाएगा। साल 2009 में शुरू हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक इसके 9 सीजन खेले जा चुके हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7 महिला खिलाड़ी ऐसी रही हैं, जिन्होंने एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इन सातों प्लेयर्स ने अब तक के हर एक टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। अब ये सभी प्लेयर 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में खेलती हुई भी नजर आएंगी।

एलिस पेरी और हरमनप्रीत कौर खेलेंगी अपने करियर का 10वां T20 World Cup
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी के नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक हुए सभी 9 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है और कुल 47 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 503 रन बनाए हैं। अब वह इस महीने अपने करियर के 10वें टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक 9 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं। साल 2026 में होने वाला वर्ल्ड कप उनके करियर का 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 39 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 726 रन और एक शानदार शतक दर्ज है।
न्यूजीलैंड के दो प्लेयर्स भी इस लिस्ट का है हिस्सा
न्यूजीलैंड की दो दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन अब तक 9 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं और अब वे अपने 10वें टी20 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही हैं। सूजी बेट्स अब तक इस टूर्नामेंट में 42 मैच खेलकर 1216 रन बना चुकी हैं। वहीं डिवाइन भी अब तक 38 मुकाबले खेल चुकी हैं और उनके बल्ले से इस दौरान 785 रन आए हैं।
Khabar Monkey
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के प्लेयर का नाम भी शामिल
टी20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में खेलने वाली प्लेयर्स की लिस्ट में श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और साउथ अफ्रीका की मारिजेन कैप्प का नाम शामिल है। श्रीलंकाई कप्तान अट्टापट्टू की बात करें तो वह अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 32 मैच खेलकर 711 रन बना चुकी हैं। यह इनके करियर का भी 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वहीं साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजेन कैप्प अब तक 32 मैच खेलकर 453 रन बना चुकी हैं और गेंदबाजी में 31 विकेट ले चुकी हैं।
T20 WC में वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर का प्रदर्शन रहा है शानदार
वेस्टइंडीज महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह भी अभी तक 9 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं और 10वें संस्करण में अब अपना जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। वह अभी तक 35 T20 WC के मुकाबले खेल चुकी हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1014 रन आए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वहां उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें












