SportsViral

SRH vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: हैदराबाद 33 रन से जीता, पंजाब को मिली लगातार तीसरी हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 33 रन से हरा दिया। इस मैच में पंजाब के बैटर कूपर कोनोली ने नाबाद शतकीय पारी (107 रन) जरूर खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। पंजाब किंग्स की इस सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही। पैट कमिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

SRH vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: हैदराबाद 33 रन से जीता, पंजाब को मिली लगातार तीसरी हार
SRH vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: हैदराबाद 33 रन से जीता, पंजाब को मिली लगातार तीसरी हार

आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर हैदराबाद ने इशान व क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। जीत के लिए पंजाब को 236 का लक्ष्य मिला, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना पाई।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Sunrisers Hyderabad 
235/4 (20.0)

vs

Punjab Kings  
202/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 49 )
Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 33 runs

इशान-क्लासेन ने लगाए अर्धशतक

हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 35 रन जबकि ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो 55 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 69 रन बनाकर आउट हुए। नितिश कुमार रेड्डी ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, चहल और विजयकुमार ने एक-एक विकेट लिए।

कूपर कोनोली का शतक

पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या एक रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 3 रन पर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस ने 5 रन जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे 25 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि अपना शतक उन्होंने 57 गेंदों पर पूरा किया साथ ही वो 107 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

नितिश रेड्डी की हुई वापसी

इस मैच के लिए पंजाब ने अपनी प्लेइंग 11 में शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया। हैदराबाद की प्लेइंग 11 में नितिश कुमार रेड्डी की वापसी हुई।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

Khabar Monkey

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर- अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Leave a Reply