Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SRH vs KKR: IPL में Pat Cummins की कप्तानी का कमाल, क्या Rahane की KKR रोक पाएगी जीत का सिक्सर? – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

SRH vs KKR: IPL में Pat Cummins की कप्तानी का कमाल, क्या Rahane की KKR रोक पाएगी जीत का सिक्सर?

अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से खिताब के दावेदारों में शामिल हुई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी।
सनराइजर्स की टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और अंकतालिका में नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

SRH vs KKR: IPL में Pat Cummins की कप्तानी का कमाल, क्या Rahane की KKR रोक पाएगी जीत का सिक्सर?
SRH vs KKR: IPL में Pat Cummins की कप्तानी का कमाल, क्या Rahane की KKR रोक पाएगी जीत का सिक्सर?

उसने अब तक छह मैच जीते हैं जबकि तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम अभी तक संघर्ष करती रही है, लेकिन उसने अपने आखिरी दो मैच जीते हैं। दस टीमों के इस टूर्नामेंट में वह आठवें स्थान पर है।
सनराइजर्स के पास टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं।
ईशान किशन के रूप में सनराइजर्स के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज है जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच का रुख बदल सकता है और उन्होंने इस सत्र में इसे साबित भी किया है।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने भी सनराइजर्स के पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 76 रन बनाकर फॉर्म में शानदार वापसी की। उनकी इस पारी की बदौलत सनराइजर्स ने 18.4 ओवर में छह विकेट शेष रहते 243 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर दिया।
नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है।
सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए केकेआर कि गेंदबाजों को उन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस की वापसी से उसे मजबूती मिली है। उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, रेड्डी और साकिब हुसैन भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

सनराइजर्स ने इन दोनों टीम के बीच खेले गए पिछले मैच में 65 रन से जीत हासिल की थी जिससे वह अधिक आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। केकेआर की टीम को अभी तक पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि इसका एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
केकेआर ने 2025 में निराशाजनक अभियान के बावजूद रहाणे को कप्तान बनाए रखा लेकिन यह बल्लेबाज अभी तक टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहा है।

उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कप्तान के रूप में उनके कुछ फैसले संदिग्ध रहे हैं।
यह देखना बाकी है कि क्या केकेआर आखिरकार रचिन रविंद्र को टीम में शामिल करता है या नहीं, क्योंकि वह काफी समय से बेंच पर बैठे हैं।
फिन एलन और टिम सीफर्ट भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
केकेआर को कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का नहीं चल पाने से भी नुकसान उठाना पड़ा है। गेंदबाजी में उसकी टीम मुख्य रूप से अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे घरेलू खिलाड़ियों पर निर्भर है।

टीम इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

Leave a Reply