Entertainment

Singer Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज सिगंर आशा भोसले का निधन हो गया है. देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे 92 साल की थीं. बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है.

Singer Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Singer Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 बढ़िया नहीं रहा था. इस साल कई सारे कलाकारों का निधन हुआ. अब 2026 में भारतीय कला जगत को ये बड़ा नुकसान हुआ है. आशा भोसले ने करीब 8 दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिया और दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी. सोमवार 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा.

82 साल में गाए 12 हजार गाने

आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने खूब शोहरत कमाई. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था. इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12000 के करीब गाने गाए. सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.

म्यूजिक डायरेक्टर ओ पी नय्यर के साथ उनकी बॉन्डिंग खास थी और दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए कोलाबोरेट किया था. आशा भोसले के मशहूर गानों में मेरा कुछ सामान, परदे में रहने दो, दम मारो दम, पिया बावरी, सलोना सा सजन है और जब छाए मेरा जादू समेत कई सारे गाने शामिल हैं जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है.

2 बार आशा ने की थी शादी

आशा भोसले की बात करें तो उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो काफी सफल रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने पहली शादी गणपतराव भोसले से साल 1949 में की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद सिंगर ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन से शादी की थी. उनके निधन के बाद संगीत जगत में एक ऐसा शुन्य पैदा हुआ है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply