सुष्मिता सेन ने क्लासिक कंट्रास्ट क्रिएट किया है. पैंटसूट लुक में वो बॉस लेडी स्टाइल में नजर आ रही हैं. ये लुक कॉन्फिडेंट फेमिनिन और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. उन्होंने सैटिन शर्ट और सफेद वाइड-लेग ट्राउजर के साथ नेवी पिनस्ट्राइप ब्लेज़र कैरी किया है. मिनिमम स्टेटेंट जूलरी, मोनोक्रोमेटिक ग्लैम मेकअप के साथ उनका ये लुक एलिगेंट और स्टनिंग है.

ब्लैक कलर की इस रफल डिटेलिंग वाली साड़ी में सुष्मिता सेन का का ये लुक ग्लैमर रिच है. साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज इसे और रिच बनाता है. उनका ये लुक ट्रेडिशनल स्टाइल और मॉडर्न फैशन की परफेक्ट अपील देता है. इस तरह का साड़ी लुक आप पार्टी ओकेजन के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस के बोल्ड मेकअप से भी आइडिया लिया जा सकता है.
इस ब्लैक कलर के लहंगा में सुष्मिता सेन का ये लुक रॉयल फील देता है. कोटी से लेकर लहंगा के बॉटम तक बारीक एम्ब्रॉयडरी, फ्लोइ सिल्हूट और ड्रामेटिक केप के साथ उनका ये लुक रनवे-रेडी है. एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपने लुक को बोल्ड टच दिया है.
सुष्मिता सेन का ये लुक भी पार्टी रेडी है और आप इससे किसी स्पेशल इवेंट के लिए भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने रॉयल ब्लू कलर का फ्लोई फैब्रिक का स्लिट गाउन कैरी किया है. जिसमें वी नेकलाइन और प्लीटेड डिटेलिंग दी गई है. फेमिनिन चार्म से भरपूर उनका ये लुक फेरीटेल वाइब देता है.
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली इस आइवरी साड़ी में सुष्मिता सेन का लुक एलिगेंस और क्लासी है. साथ में वाइट कलर का हॉल्टर नेक ब्लाउज इसमें मॉडर्न टच जोड़ता है. एक्ट्रेस ने अपने इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप, स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की है. इस तरह का लुक आप रिसेप्शन पार्टी से लेकर फेस्टिव ओकेजन पर भी रीक्रिएट कर सकती हैं.
Khabar Monkey
आइवरी टेक्सचर्ड वाले इस लॉन्ग कोट-गाउन में सुष्मिता सेन का ये लुक रॉयल अपील से भरपूर है. क्लासिक सिल्हूट, शानदार डिटेलिंग एक्ट्रेस के हाई फैशन सेंस को बखूबी रिप्रेजेंट करते हैं. स्टेटमेंट एक्सेसरीज, मिनिमम स्टाइलिंग और बोल्ड मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.












