सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
रॉकेट की तरह भाग रहे कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक पर लगा ब्रेक! 5 करोड़ शेयर बिकने की खबर से सहमे निवेशक​ | Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष चर्चा पर अड़ा, स्पीकर ने शाम 5 बजे तक का दिया समय, कहा— सरकार-विपक्षी सांसद सहमति बनाकर आएं​ | अब SUV खरीदार भी CNG के दीवाने, अंडरबॉडी टैंक से बढ़ेगी मांग, 9 लाख कार बेचेगी कंपनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

SBI म्यूचुअल फंड का नया NFO लॉन्च, सिर्फ 5000 रुपये से मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका​

शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतारचढ़ाव के बीच सही शेयरों का चुनाव करना आम निवेशकों के लिए हमेशा एक मुश्किल काम होता है. खासतौर पर मिडकैप सेगमेंट में, जहां रिस्क के साथसाथ शानदार रिटर्न की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है. निवेशकों की इसी जरूरत को समझते हुए देश के सबसे बड़े फंड हाउस एसबीआई […]

शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतारचढ़ाव के बीच सही शेयरों का चुनाव करना आम निवेशकों के लिए हमेशा एक मुश्किल काम होता है. खासतौर पर मिडकैप सेगमेंट में, जहां रिस्क के साथसाथ शानदार रिटर्न की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है. निवेशकों की इसी जरूरत को समझते हुए देश के सबसे बड़े फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आज, 27 जुलाई 2026 को अपना एक नया फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किया है. इस नई स्कीम का नाम ‘SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF फंड ऑफ फंड’ रखा गया है. यह एक ओपनएंडेड स्कीम है.

कैसे काम करेगी निवेश की ये स्कीम

शेयर बाजार में ‘मोमेंटम इन्वेस्टिंग’ का मतलब है, चढ़ते बाजार की लहर पर सवार होना. यह फंड उन शेयरों पर दांव लगाता है जिन्होंने हाल के दिनों में अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सबसे बेहतरीन और मजबूत प्रदर्शन किया है. यह स्कीम सीधे तौर पर शेयरों में पैसा नहीं लगाएगी. इसके बजाय निवेशकों का 95 से 100 फीसदी पैसा ‘SBI निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 ETF’ की यूनिट्स में निवेश किया जाएगा. यह इंडेक्स निफ्टी मिडकैप 150 में से चुनी गई 50 सबसे तेज और मजबूत कंपनियों का एक बास्केट है. वहीं, तरलता बनाए रखने के लिए फंड का 0 से 5 फीसदी हिस्सा सुरक्षित सरकारी सिक्योरिटीज , ट्रेजरी बिल तथा लिक्विड म्यूचुअल फंड्स में रखा जाएगा.

महज 5 हजार से शुरू करें निवेश का सफर

एसबीआई म्यूचुअल फंड का यह नया एनएफओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. निवेशक 05 अगस्त 2026 तक इस खास स्कीम में अपना पैसा लगा सकेंगे. इस फंड में एंट्री लेना बेहद आसान रखा गया है. आप मात्र 5,000 रुपये के न्यूनतम लमसम निवेश के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 1 रुपये के गुणक में कितनी भी रकम जमा की जा सकती है. इसके अलावा, जो लोग नियमित रूप से छोटी रकम निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए एसआईपी की शानदार सुविधा भी मौजूद है. अपनी सहूलियत के हिसाब से निवेशक डेली, वीकली, मंथली, क्वाटरली, हाफइयरली या सालाना एसआईपी का विकल्प आसानी से चुन सकते हैं.

डीमैट खाते के बिना उठाएं ETF का सीधा फायदा

आमतौर पर किसी भी ईटीएफ में निवेश करने के लिए आपके पास एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होना अनिवार्य होता है, जो कई नए निवेशकों के लिए एक बड़ी रुकावट बन जाता है. लेकिन इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘फंड ऑफ फंड’ ढांचा है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास डीमैट खाता नहीं है, वे भी किसी भी सामान्य म्यूचुअल फंड की तरह इस योजना में निवेश कर सकते हैं. फंड हाउस ने इस अहम स्कीम को मैनेज करने की जिम्मेदारी अनुभवी फंड मैनेजर विरल छाडवा को सौंपी है. विरल दिसंबर 2020 से एसबीआई के साथ जुड़े हुए हैं और कंपनी के कई पैसिव फंड्स को सफलतापूर्वक संभाल रहे हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY