शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Gorakhpur News: गोरखपुर जेल से पॉक्सो आरोपी फरार, जेलर सहित 5 सस्पेंड; कई टीमें तलाश में जुटीं​ | महंगाई का नया झटका! आज से बढ़ सकती हैं इन चीजों की कीमतें, देख लें पूरी लिस्ट​ | कोर्ट को गुमराह करना वकीलों को पड़ा भारी, इलाहाबाद HC ने दिए आपराधिक कार्रवाई के निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Sawan 2026: भोलेनाथ को अति प्रिय हैं ये 4 राशियां, सावन आने से पहले जान लें इनमें आपकी राशि भी तो नहीं​

Mahadev Ki Priya Rashi Sawan 2026: सावन का महीना शिव जी को समर्पित है. इस माह में शिव जी की उपासना करने का विधान है. सावन में महादेव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का भी बड़ा महत्व है. मान्यता है कि शिव जी अपनी प्रिय राशियों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं. विशेषकर सावन माह […]

Mahadev Ki Priya Rashi Sawan 2026: सावन का महीना शिव जी को समर्पित है. इस माह में शिव जी की उपासना करने का विधान है. सावन में महादेव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का भी बड़ा महत्व है. मान्यता है कि शिव जी अपनी प्रिय राशियों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं. विशेषकर सावन माह में इन प्रिय राशियों पर शिव कुछ अधिक कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. ध्यान दें इस साल 30 जुलाई 2026 को सावन का महीना शुरू होने वाला है.

सावन में किया गया जलाभिषेक और रुद्राभिषेक महादेव जल्दी प्रसन्न कर देता है. ज्योतिष अनुसार भगवान शिव को कुछ राशियां अति प्रिय हैं. ये राशियां कौन सी है और सावन में इन्हें क्या लाभ होने वाला है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है. मंगल को शिव जी का अंश माना गया है. ऐसे में सावन माह में मेष राशि के जातक जब शिव जी की सच्चे मन से उपासना करते हैं तो नौकरी और व्यापार में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं और भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है. इस जातकों को शिव जी की कृपा से थोड़े प्रयास करने में ही बड़ी सफलताओं को हासिल कर पाते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है जो शिव जी को अति प्रिय हैं. इस तरह कर्क राशि भी शिव जी को प्रिय है. सावन के माह में शिव जी की जब ये जातक सच्चे मन से उपासना करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं तो मानसिक शांति प्राप्त होती है. करियरकारोबार में अनुकूल समय शुरू हो सकता है. शिव जी की कृपा से कर्क राशि के जातकों की आय अच्छी रहती है और परिवार में सुखशांति बनी रहती है.

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है जो शिव जी के परम भक्त हैं. ऐसे में मकर राशि शिव जी की प्रिय राशियों में से एक है. भगवान शिव की कृपा से जातकों को अथाह धन प्राप्त होता है और किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्क होता है. इस सावन भी अगर नियमित रूप से मकर राशि के जातक शिव जी की पूजा करें तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है. नौकरी और कारोबार में बड़ी सफलताएं हाथ लग सकती हैं. जीवन की समस्याओं का अंत हो सकता है. सावन में सोमवार के दिन व्रत रखकर शिव चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं. शिव जी की इस प्रिय राशि के जातकों के जीवन में वैसे तो परेशानियां आती है लेकिन जल्दी ही चली जाती है. शिव जी की कृपा से ये जातक खूब धन कमाते हैं. इस सावन अगर ये जातक शिव जी की विशेष उपासना करें व नियम अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तो संपत्ति पाने की कामना पूर्ण होगी, संघर्ष का अंत होगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा. इस जातकों के शत्रुओं का भी नाश होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY