DharamViral

Samsaptak Yog: उच्च के गुरु और चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, मेष-कर्क सहित 4 राशियों पर होगी धन वर्षा

Samsaptak Yog: उच्च के गुरु और चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, मेष-कर्क सहित 4 राशियों पर होगी धन वर्षा

Samsaptak Yog: समसप्तक योग 4 जून की सुबह चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करते ही बन गया है। आपको बता दें कि जब भी कोई दो ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में विराजमान होते हैं तो समसप्तक योग बनता है। वर्तमान में गुरु कर्क राशि में हैं यानि मकर में बैठे चंद्रमा से सातवें भाव में वहीं चंद्रमा भी गुरु से सातवें भाव में स्थित है। ऐसे में दो शुभ ग्रहों के बीच बना समसप्तक योग कुछ राशियों के जीवन में आर्थिक सुधार लाने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों के लिए 4 जून से 7 जून तक का समय बेहद खास होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Samsaptak Yog: उच्च के गुरु और चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, मेष-कर्क सहित 4 राशियों पर होगी धन वर्षा
Samsaptak Yog: उच्च के गुरु और चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, मेष-कर्क सहित 4 राशियों पर होगी धन वर्षा

मेष राशि 

समसप्तक योग के दौरान गुरु आपके सुख भाव में होंगे और चंद्रमा कर्म भाव में। ऐसे में आपको जबरदस्त लाभ समसप्तक योग के बनने के बाद मिल सकता है। आमदनी में अचानक से वृद्धि इस राशि के कुछ लोग देख सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के भी योग हैं। जून के पहले सप्ताह के आखिरी कुछ दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

गुरु औऱ चंद्रमा क्रमश: आपके प्रथम और सप्तम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में समसप्तक योग के बनने से आफको मानसिक रूप से बेहतरीन बदलाव खुद में देख सकते हैं। किसी वजह से तनाव में थे तो 4 से 7 जून के बीच आपको सुकून मिलेगा। इस राशि के लोग निवेश किए गए धन से अच्छा मुनाफा कमा पाने में कामयाब होंगे। कारोबारियों को बड़ी डील हाथ लगने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर करेंगे। 

कन्या राशि 

आपके लाभ भाव में गुरु का होना और विद्या और प्रेम के भाव में चद्रमा का होना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कन्या राशि के लोग सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में जा परेशानियां आ रही थीं वो भी दूर हो सकती हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो जबरदस्त धन लाभ पाने के योग बन रहे हैं। कार्ट-कचहरी में फंसा कोई मामला हल होने से आपको मानसिक सुकून प्राप्त हो सकता है। 

Khabar Monkey

मीन राशि 

गुरु और चंद्रमा का समसप्तक योग आपके लिए भी बेहद शानदार रह सकता है। इस योग के चलते माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरस सकती है। पैसों की तंगी दूर होने के चांस हैं। कुछ लोगों को भविष्य को लेकर योजनाएं बनाते भी देखा जा सकता है। माता-पिता के सहयोग से कुछ लोग अपना काम शुरू कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply