Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Samay Raina की ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी, यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा देखा गया कॉमेडी स्पेशल

Samay Raina Still Alive Most Watched On Youtube: भारत के लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह शो अब यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल बन गया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ भारतीय कॉमेडी को ग्लोबल पहचान दिलाई है, बल्कि समय रैना को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

Samay Raina की ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी, यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा देखा गया कॉमेडी स्पेशल
Samay Raina की ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी, यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा देखा गया कॉमेडी स्पेशल

‘स्टिल अलाइव’ को यूट्यूब पर अब तक 5.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि रिलीज के पहले 24 घंटों में ही इस शो ने 2.2 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। समय रैना ने खुद इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए एक AI चैटबॉट के जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ‘स्टिल अलाइव’ को दुनिया का सबसे ज्यादा देखा गया यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल बताया गया।

लाइक्स और कमेंट्स में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस कॉमेडी स्पेशल को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वीडियो पर 3.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और दो लाख से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। इससे साफ है कि दर्शकों को समय का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, इस शो के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद भी सामने आए। समय रैना ने अपने जोक्स में , अभिषेक बच्चन और मुकेश खन्ना जैसे सितारों पर रोस्ट किया, जिससे कुछ लोगों की नाराजगी भी सामने आई। खासतौर पर मुकेश खन्ना ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर समय रैना की आलोचना की।

विवादों के बाद जोरदार वापसी

बता दें कि पहले भी अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवादों में आ चुके थे। उस समय शो के एक एपिसोड में हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उन्हें शो बंद करना पड़ा था और माफी भी मांगनी पड़ी थी। लेकिन ‘स्टिल अलाइव’ के जरिए उन्होंने शानदार वापसी की है और यह साबित कर दिया है कि समय रैना की लोकप्रियता पर इन विवादों का ज्यादा असर नहीं पड़ा। ‘स्टिल अलाइव’ की सफलता यह दिखाती है कि भारतीय स्टैंडअप कॉमेडी अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply