Entertainment

Salman Khan Movie Shooting: इधर ‘मातृभूमि’ अटकी, उधर सलमान खान ने नयनतारा के साथ शुरू कर दी इस फिल्म की शूटिंग

Salman Khan Next Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर छाए अनिश्चितता के बीच अपनी अगली एक्शन पैक्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नज़र आएंगी. 22 अप्रैल से मुंबई में फिल्म फ्लोर पर गई है. सलमान ने कुछ वक्त पहले ही अपनी इस पैन इंडिया फिल्म का ऐलान किया था.

Salman Khan Movie Shooting: इधर ‘मातृभूमि’ अटकी, उधर सलमान खान ने नयनतारा के साथ शुरू कर दी इस फिल्म की शूटिंग
Salman Khan Movie Shooting: इधर ‘मातृभूमि’ अटकी, उधर सलमान खान ने नयनतारा के साथ शुरू कर दी इस फिल्म की शूटिंग

की इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये एक एक्शन पैक्ड एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसके टाइटल का अभी ऐलान नहीं किया गया है. मुंबई में शूटिंग शुरू होने से पहले सेट पर एक पूजा रखी गई. बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल करीब एक महीने का होने वाला है. मुंबई के इस शेड्यूल में कई लार्ज-स्केल एक्शन शीक्वेंस को फिल्माया जाना है, जिसके लिए एक खास सेट तैयार किया गया है.

हीरो भी सलमान, विलेन भी सलमान?

इस फिल्म में सलमान खान को लार्जर दैन लाइफ अवतार में दिखाया जाएगा. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो रोल करेंगे. एक हीरो का और एक विलेन का. दोनों रोल के लुक के बारे में भी जानकारी सामने आई थी. बताया गया था कि सलमान का एक लुक क्लीन शेव होगा और दूसरे में वो दाढ़ी रखे दिखाई देंगे. हालांकि इस विलेन और हीरो वाले रोल के बारे में अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को 2027 के ईद पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

अटक गई है सलमान की ‘मातृभूमि’!

सलमान खान लंबे वक्त से अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, हालांकि फिल्म पूरी होने के बाद मेकर्स ने इसका नाम बदल दिया. साथ ही फिल्म में कई बड़े बदलाव भी किए गए. अब लंबे वक्त से फैंस को इसकी रिलीज़ का इंतज़ार है, लेकिन फिल्म कब आएगी, इस बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देंगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply