BusinessViral

Royal Enfield का तगड़ा प्लान, इस राज्य में लगाएगी नया प्लांट, निवेश करेगी 2,500 करोड़ रुपये

भारतीय बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड अब अपने कारोबार को और बड़ा करने की तैयारी कर रही है. कंपनी आंध्र प्रदेश के ताडा (तिरुपति) इलाके में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है. इस नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए कंपनी लगभग 2,500 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है. यह कदम कंपनी की भविष्य की मांग और बाजार की स्थिति को देखते हुए उठाया जा रहा है.

Royal Enfield का तगड़ा प्लान, इस राज्य में लगाएगी नया प्लांट, निवेश करेगी 2,500 करोड़ रुपये
Royal Enfield का तगड़ा प्लान, इस राज्य में लगाएगी नया प्लांट, निवेश करेगी 2,500 करोड़ रुपये

जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस नए प्लांट के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया में है. हालांकि इस परियोजना को कंपनी के बोर्ड की मंजूरी मिलना अभी बाकी है. मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा. कंपनी का मकसद आने वाले समय में बढ़ती मांग को पूरा करना और अपनी उत्पादन क्षमता को और मजबूत करना है.

हर साल इतनी बाइक बनाती है कंपनी

फिलहाल कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 14.6 लाख मोटरसाइकिल की है और यह क्षमता लगभग पूरी तरह इस्तेमाल हो रही है. यही वजह है कि कंपनी अब विस्तार पर तेजी से काम कर रही है. इससे पहले फरवरी 2026 में कंपनी ने तमिलनाडु के चेय्यार प्लांट के विस्तार के लिए 958 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी. इस विस्तार के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर करीब 20 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच जाएगी.

20 लाख यूनिट होगी सालाना क्षमता

इस योजना पर बात करते हुए आइशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी गोविंदराजन ने कहा कि कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों से जुड़कर बेहतर उत्पाद देने की कोशिश करती है. उन्होंने बताया कि कंपनी के तमिलनाडु में पहले से चार आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 20 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच सकती है.

Khabar Monkey

विदेशों में भी मजबूत हुई कंपनी

रॉयल एनफील्ड केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि अब एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है. भारत के अलावा कंपनी के बांग्लादेश, नेपाल, ब्राजील, थाईलैंड, अर्जेंटीना और कोलंबिया जैसे देशों में CKD फैसिलिटी मौजूद हैं. कंपनी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार करती है और भारत सहित 3,200 से ज्यादा स्टोर चला रही है. वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए काफी शानदार रहा. रॉयल एनफील्ड ने लगातार दूसरे साल 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिक्री का आंकड़ा पार किया और 12 लाख यूनिट से ज्यादा डिलीवरी की.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply