सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स​

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला द्वारा बारबार उकसाए जाने के बाद सिवेत तोमर ने अपना आपा खो दिया। सिवेत ने शहजाद पूनावाला को जमीन पर पटककर मुक्का मार दिया। बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। सिवेत तोमर के इस कदम के बाद मेकर्स ने […]

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला द्वारा बारबार उकसाए जाने के बाद सिवेत तोमर ने अपना आपा खो दिया। सिवेत ने शहजाद पूनावाला को जमीन पर पटककर मुक्का मार दिया। बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

सिवेत तोमर के इस कदम के बाद मेकर्स ने उन्हें तुरंत शो से बाहर करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, उनके एविक्शन की घोषणा होते ही पेंटहाउस में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स के फैसले के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी।

सिवेत के एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

‘राइज एंड फॉल 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्वरा भास्कर और करण पटेल समेत कई कंटेस्टेंट्स सिवेत तोमर के एविक्शन को गलत बताते नजर आए।

कंटेस्टेंट्स ने सिवेत के साथ शहजाद पूनावाला के एलिमिनेशन की भी मांग की। स्वरा भास्कर ने मेकर्स के फैसले पर कहा, “ये सही नहीं है। अगर सिवेत को आप निकाल रहे हैं तो शहजाद भी वापस नहीं आ सकता है।”

वहीं करण पटेल ने कहा, “अगर सिवेत निकलेगा तो हम भी निकलेंगे, क्योंकि जिसने उकसाया है, उसे वही मिला है जो मिलना चाहिए था। हम मानते हैं कि नियम तोड़ा गया है, लेकिन पहला नियम उसने तोड़ा है।”

🚨 Former BJP spokesperson Shehzad Poonawalla beaten by Siwet Tomar in Rise and Fall. 😭
In result he got Ejected from Rise & Fall Season 2 meanwhile Priyanka Chahar Choudhary smart Move 
Qazi #RiseAndFall #RiseAndFallS2 #BiggBoss20 
pic.twitter.com/P2Lu12G6Or

— Rolexx. OG 👑 September 28, 2026

स्वरा ने शहजाद पर लगाए उकसाने के आरोप

स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला पर बारबार नियम तोड़ने और सिवेत को उकसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “शहजाद ने नियम बारबार तोड़े हैं। पहले मेरे साथ, फिर सिवेत के साथ, उसे बारबार उकसाया है।”

सिवेत तोमर के एविक्शन के बाद पेंटहाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स निराश नजर आए। वहीं बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स मेकर्स के इस फैसले से खुश दिखाई दिए।

प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद को लगाई फटकार

‘राइज एंड फॉल 2’ का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी शहजाद पूनावाला को फटकार लगाती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY