गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
BJP New Appointments: चंद्रशेखर को MP, कर्मवीर को CG और धर्मपाल को UP की जिम्मेदारी, अजय जामवाल महाराष्ट्र संभालेंगे​ | सूर्यास्त के बाद मंदिर में प्रवेश बंद! बिहार के 400 साल पुराने रहस्यमयी मंदिर से प्रेरित है सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan​ | CSK के खिलाड़ी का दावा आईपीएल 2025 के 5 मैचों में हुई थी फिक्सिंग, सामने आया वंश बेदी का नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

समाजवादी PDA रथ से रायबरेली जा रहे हैं अखिलेश, जगह-जगह बुलडोजर से स्वागत​

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया. रायबरेली जाते समय रास्ते में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के रथ का स्वागत कर रहे हैं. इसी दौरान कन्नावा के पास एक स्वागत पड़ाव पर अलग ही नजारा देखने को […]

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया. रायबरेली जाते समय रास्ते में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के रथ का स्वागत कर रहे हैं. इसी दौरान कन्नावा के पास एक स्वागत पड़ाव पर अलग ही नजारा देखने को मिला. स्वागत स्थल पर तीन बुलडोजर खड़े किए गए थे. जैसे ही अखिलेश यादव का PDA रथ वहां पहुंचा, बुलडोजरों के जरिए अखिलेश पर पुष्प वर्षा की गई.

बुलडोजर से फूल बरसाकर किए गए इस स्वागत का वीडियो भी सामने आया है. सपा कार्यकर्ताओं के इस अनोखे स्वागत ने राजनीतिक तौर पर भी ध्यान खींचा है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुलडोजर लंबे समय से एक चर्चित राजनीतिक प्रतीक रहा है. ऐसे में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की यह तस्वीर चर्चा में है. अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ता जगहजगह उनका स्वागत कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY