SportsViral

RCB vs KKR Highlights: कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार

आरसीबी ने केकेआर को विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले कोहली पिछले दो मुकाबलों में डक पर आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने कमाल की वापसी की और नाबाद शतक लगाते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही तो वहीं केकेआर की पिछली 4 जीत का सिलसिला यहां टूट गया। विराट कोहली को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Khabar Monkey

RCB vs KKR Highlights: कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार
RCB vs KKR Highlights: कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बारिश के कारण इस मैच में टॉस 8.30 बजे किया गया और आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 192 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 193 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
194/4 (19.1)

vs

Kolkata Knight Riders  
192/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 57 )
Royal Challengers Bengaluru beat Kolkata Knight Riders by 6 wickets

विराट कोहली का शतक

जैकब बेथेल 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए तो वहीं कोहली ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 58 गेंदों पर लगाया। कोहली का इस सीजन में ये पहला शतक रहा और वो 60 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडीक्कल 39 रन के स्कोर पर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने 11 रन की पारी खेली और टिम डेविड 2 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

रहाणे ने खेली 19 रन की पारी, रघुवंशी का अर्धशतक

केकेआर के कप्तान व ओपनर अजिंक्य रहाणे ने आरसीबी के खिलाफ 19 रन की पारी खेली जबकि फिल एलन ने 18 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने 32 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 71 रन की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह 49 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवी, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिए।

आरसीबी-केकेआर ने किए एक-एक बदलाव

आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जबकि केकेआर ने भी एक बदलाव किया और वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग 11 में सौरव दुबे को शामिल किया गया।

आरसीबी की प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्च प्लेयर-देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।

केकेआर की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर- सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

Leave a Reply