SportsViral

RCB समेत इन टीमों का प्लेऑफ में जगह हुई पक्की, IPL 2026 से बाहर हुईं ये 4 टीमें, यहीं खत्म हुआ सफर

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 57वां मैच कल रात आरसीबी और केकेआर (RCB vs KKR) के बीच खेला गया. जहां आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक की बदौलत आरसीबी ने कल रात केकेआर को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है.

Khabar Monkey

RCB समेत इन टीमों का प्लेऑफ में जगह हुई पक्की, IPL 2026 से बाहर हुईं ये 4 टीमें, यहीं खत्म हुआ सफर
RCB समेत इन टीमों का प्लेऑफ में जगह हुई पक्की, IPL 2026 से बाहर हुईं ये 4 टीमें, यहीं खत्म हुआ सफर

आरसीबी की जीत से IPL 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आरसीबी की टीम अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे निकल गई है, वहीं केकेआर (KKR) की टीम का पत्ता अब आईपीएल 2026 से कट चूका है.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 पर इन टीमों का कब्जा

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब आरसीबी की जीत से बेहद रोमांचक हो चुकी है. आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच चुकी है, वहीं आरसीबी की जीत से गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नुकसान हुआ है. ये दोनों ही टीम अब पॉइंट्स टेबल में 1-1 स्थान नीचे खिसक गई हैं.

आरसीबी अब जहां 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक और +1.053 के नेट रनरेट के साथ नंबर 1 पर है, वहीं इतने ही मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक और +0.551 के नेट रनरेट के साथ गुजरात की टीम अब नंबर 2 पर खिसक गई है. वहीं 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार और 14 अंको के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 3 पर है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 13 अंको के साथ नंबर 4 पर मौजूद है.

LSG और MI के बाद KKR का भी सफर खत्म

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से एलएसजी और मुंबई इंडियंस की टीम अधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं, वहीं अब इस लिस्ट में 1 नाम और जुड़ गया है और वो नाम है केकेआर की टीम का. अजिंक्य रहाणे की टीम अब तक खेले गए 11 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी है और 9 अंको के साथ नंबर 8 पर मौजूद है.

अगर टीम अपने सभी मैच जीत भी जाती है, तो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की सिर्फ 1 जीत की वजह से ये टीम IPL 2026 से बाहर हो जाएगी. वहीं पंजाब किंग्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं.

 

Leave a Reply