Viral

RBI की पॉलिसी घोषणा से शेयर बाजार फ्लैट, टाइटन और इटनरल उछले

RBI की पॉलिसी घोषणा से शेयर बाजार फ्लैट, टाइटन और इटनरल उछले

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में संकट गहराने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई। इसका असर भारतीय मार्केट पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,300 अंक से नीचे फिसल गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आई। अंत में सेंसेक्स 13.84 अंक की मामूली तेजी के साथ 74,360.01 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 10.95 ऊपर 23,416.55 अंक पर क्लोज हुआ।

Khabar Monkey

RBI की पॉलिसी घोषणा से शेयर बाजार फ्लैट, टाइटन और इटनरल उछले
RBI की पॉलिसी घोषणा से शेयर बाजार फ्लैट, टाइटन और इटनरल उछले

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 गिरावट के साथ बंद हुए। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 1.76 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में गिरावट रही। दूसरी ओर टाइटन में सबसे ज्यादा 3.43 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल के शेयरों में भी उछाल आई।

ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी पर इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.46 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.49 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी केमिकल में गिरावट रही। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी मीडिया में तेजी रही। निवेशकों को आरबीआई की एमपीसी के नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार को इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

पश्चिम एशिया में संकट और गहरा गया है। बुधवार को ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने भी ईरान से दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है। साथ ही उसका कहना है कि उसने ईरान के एक द्वीप पर जवाबी कार्रवाई की है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार हासिल नहीं करने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply