गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Explained: मिसाइल-बम ने फूंका इतना फ्यूल, जिससे 15 महीने रोशन होती भारत की इकोनॉम​ | PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन​ | Rudrabhishek In Sawan: महादेव की कृपा के लिए क्यों जरूरी है Rudrabhishek? जानें इसके Benefits और नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ramayana के म्यूजिक राइट्स को लेकर हुई सबसे बड़ी डील, 75 करोड़ में इस कंपनी ने किया सौदा​

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर रामायण की चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर और यश जैसे कई फिल्मी […]

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।

हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर रामायण की चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर और यश जैसे कई फिल्मी सितारों से सजी रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली रामायण के म्यूजिक राइट्स की डील 75 करोड़ की धनराशि में की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी के साथ रामायण के मेकर्स ने ये सौदा किया है।

रामायण के म्यूजिक राइट्स की डील 75 करोड़

किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसके कई राइट्स का सौदा किया जाता है। जिसमें डिटिटल, टीवी और म्यूजिक राइट्स जैसी कई अलगअलग कैटेगरी शामिल रहती हैं। फिलहाल माइथोलॉकिल फिल्म रामायण पार्ट1 के म्यूजिक राइट्स को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में मशहूर म्यूजिक कंपनी टीसीरीज ने खरीदे हैं। ऐसे में रामायण के गानों पर टीसीरीज का लेवल नजर आएगा। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन आसार पूरे हैं कि टीसीरीज के साथ ही ये डील हुई है।

क्योंकि भूषण कुमार की टी सीरीज भारत की सबसे पुरानी और बड़ी म्यूजिक कंपनी में से एक हैं और यूट्यूब पर इसके 314 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिनकी मदद से रामायण के गानों को एक बड़े तबके तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इससे पहले रामायण पर बनने वाली निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष के म्यूजिक राइट्स भी टी सीरीज के पास ही थे।

जल्द रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर

लंबे समय से फिल्म रामायण की चर्चा हो रही है। वैसे तो इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था। लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर चले छात्र आंदोलन की वजह से मेकर्स ने इसे पोस्टपॉन किया था। हालांकि, अब रामायण के ट्रेलर को नई रिलीज डेट मिल गई है, जोकि 30 जुलाई 2026 है। गुरुवार को रामायण का ट्रेलर सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY