शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​ | UP IAS Transfer List: यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह को LDA की कमान, बिजनौर और सीतापुर में नए DM तैनात​ | चीन में पहली बार शुरू होगी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग, मई 2027 में खेला जाएगा WCC लीजेंड्स लीग का पहला सीजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

RAC Ticket News Rules: रेलवे बोर्ड कर रहा बदलाव की तैयारी, ट्रेनों में अब नहीं मिलेगी RAC टिकट!​

RAC Ticket News Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे में दशकों से चली आ रही RAC व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि रेलवे इस सुविधा को पूरी तरह खत्म करने या इसमें […]

RAC Ticket News Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे में दशकों से चली आ रही RAC व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि रेलवे इस सुविधा को पूरी तरह खत्म करने या इसमें बदलाव करने पर विचार कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

RAC टिकट कैसे करती है काम?

जब किसी ट्रेन में सभी सीटें बुक हो जाती हैं और वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगती है, तब रेलवे यात्रियों को RAC टिकट जारी करता है। इस टिकट के जरिए यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिलती। RAC व्यवस्था में एक बर्थ दो यात्रियों के बीच बांट दी जाती है।

इसका मतलब है कि दोनों यात्रियों को बैठने के लिए आधीआधी जगह मिलती है। अगर किसी दूसरे यात्री का कन्फर्म टिकट कैंसिल हो जाता है तो RAC यात्री को पूरी बर्थ मिलने की संभावना रहती है। हालांकि, अगर टिकट RAC ही रहता है तो पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को आधी बर्थ से ही काम चलाना पड़ता है।

RAC टिकट में यात्रियों को होती है परेशानी 

RAC व्यवस्था में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यात्रियों को आधी बर्थ मिलने के बावजूद पूरा किराया देना पड़ता है। खासकर रात के समय लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती।

कई बार एक ही बर्थ पर दो अलगअलग यात्रियों को जगह दी जाती है। इनमें पुरुष और महिला यात्री भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में रात भर सीट पर बैठना मुश्किल हो जाता है।  वहीं, टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इस तरह की परिस्थितियों में दूसरा इंतजाम करना आसान नहीं होता।

रेलवे क्यों कर रहा RAC व्यवस्था में बदलाव पर विचार?

एक अधिकारी के मुताबिक, जब किसी यात्री को सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती है तो उससे पूरा किराया लेना कितना उचित है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। इसी वजह से रेलवे मौजूदा RAC व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे इस सुविधा को पूरी तरह समाप्त करेगा या फिर सीट आवंटन और किराया तय करने के लिए कोई नया मॉडल लागू करेगा।

संसदीय समिति भी कर चुकी है RAC सिस्टम की समीक्षा की सिफारिश

RAC व्यवस्था को लेकर संसदीय समिति भी पहले समीक्षा करने की सिफारिश कर चुकी है। अब रेलवे बोर्ड यात्रियों के हितों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सिस्टम की जांच कर रहा है।

अगर रेलवे इस व्यवस्था में बदलाव करता है तो इसका सीधा असर लाखों रेल यात्रियों पर पड़ सकता है। हालांकि, RAC टिकट पूरी तरह बंद होंगे या यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत सीट और किराया मिलेगा, इसकी जानकारी रेलवे के आधिकारिक फैसले के बाद ही साफ हो सकेगा।
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY