Protein Rich Wheat Roti: रोटी भारतीय खाने की थाली का एक अहम हिस्सा है. हालांकि, की रोटी में प्रोटीन की मात्रा न के बराबार होती है. ऐसे में अगर आप इसे प्रोटीन रिच बनाना चाहते हैं तो 3 चीजें मिला सकते हैं. इससे न सिर्फ रोटी का स्वाद बढ़ेगा बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे. फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने, वजन कंट्रोल रखने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है.
Khabar Monkey

वहीं, गेहूं के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसकी वजह से ये डायबीटिज के मरीजों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है. लेकिन गेहूं के आटे में कुछ चीजें मिलाकर आप इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल भी कम कर सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं कौन सी हैं वो तीन चीजें, जो गेहूं की रोटी को बनाएंगी पोषक तत्वें से भरपूर.
गेहूं के आटे में मिला लें ये तीन चीजें
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आप गेहूं के आटे में सोया आटा, बेसन और सत्तू मिला लेते हैं तो आपका गेहूं का आटा प्रोटीन रिच बन जाएगा. साथ ही ये तीन चीजें मिलाने से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम हो जाता है, जिससे ये शुगर पेशेंट के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन जाती है. आपको 1 कप गेहूं के आटे में 2-3 बड़े चम्मच सोया आटा, 2 बड़े चम्मच बेसन और 2 बड़े चम्मच सत्तू मिलाना है और इसकी रोटी बनानी है.
सोया आटा – गेहूं के आटे में 15-20% सोया आटा मिलाने से रोटी का प्रोटीन कंटेंट काफी बढ़ जाता है. सोया को प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है और इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. 100 ग्राम सोया आटे में लगभग 35-40 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं. सोया आटा मांसपेशियों की मजबूती, लंबे समय तक पेट भरा रखने और वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है.
बेसन के न्यूट्रिशन- बेसन भी काफी पोषक तत्व से भरपूर होता है. 100 ग्राम बेसन में करीब 20 से 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा ये फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है. बेसन को मिलाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम हो जाता है. जिसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है.
सत्तू भी अच्छा ऑप्शन- सत्तू को सुपरफूड माना जाता है. 100 ग्राम सत्तू में लगभग 18 से 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन भी पाए जाते हैं. ऐसे में गेहूं के आटे में सत्तू मिलाने से भी इसके पोषक तत्व और फायदे बढ़ जाते हैं. जो गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.












