पोर्श ने भारत में अपनी फुलसाइज लग्ज़री एसयूवी कार कैयेन का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह पोर्श की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है और यह आईसीई मॉडल के साथ बेची जाएगी. कैयेन इलेक्ट्रिक की कीमत 1.77 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जो स्टैंडर्ड कैयेन से लगभग 26 लाख रुपये ज्यादा महंगी है. वहीं, हाईपरफॉर्मेंस टर्बो वेरिएंट की कीमत 2.28 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

खास बात यह है कि Porsche ने पेट्रोल Cayenne को बंद नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक, आने वाले कई सालों तक पेट्रोल इंजन वाली Cayenne भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगी. यानी आप लोगों के पास पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह के मॉडल चुनने का ऑप्शन रहेगा.
2026 Porsche Cayenneस्पीड और परफॉर्मेंस
Cayenne इलेक्ट्रिक में Porsche का ईपरफ़ॉर्मेंस पावरट्रेन दिया गया है. इसमें आगे और पीछे दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं और इनके साथ 113kWh की परफ़ॉर्मेंस बैटरी मिलती है. स्टैंडर्ड Cayenne इलेक्ट्रिक 408hp तक की पावर देती है. लॉन्च कंट्रोल का इस्तेमाल करने पर इसकी ओवरबूस्ट पावर 442hp तक पहुंच जाती है. यह SUV 4.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 230kmph तक सीमित है.
Cayenne टर्बो इलेक्ट्रिक ज्यादा दमदार है. यह 1,156hp की पावर और 1,150Nm का टॉर्क देती है. यह सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 260kmph है और कंपनी के मुताबिक इसकी रेंज 623km तक है. दोनों वेरिएंट में पोर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट के साथ अडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड मिलता है. बेहतर हैंडलिंग और कम टर्निंग सर्कल के लिए RearAxle Steering का ऑप्शन भी दिया गया है.
एक चार्ज में 642km तक की रेंज
Cayenne Electric में 113kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, स्टैंडर्ड वेरिएंट WLTP सर्टिफिकेशन के हिसाब से एक बार फुल चार्ज करने पर 642km तक चल सकता है. चार्जिंग की बात करें तो SUV 390kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सही परिस्थितियों में बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 16 मिनट लग सकते हैं. कंपनी का दावा है कि अधिकतम DC चार्जिंग पावर मिलने पर सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने से 290 से 324km तक की रेंज मिल सकती है.
AC चार्जिंग के लिए इसमें 22kW तक का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है. कम्पैटिबल वॉलबॉक्स की मदद से बैटरी को करीब 5.75 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. Cayenne Electric भारत में Porsche का पहला मॉडल है, जिसमें ऑप्शनल 11kW वायरलेस यानी इंडक्टिव चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन मिलता है.
डिजाइन में Cayenne का वही अंदाज
Cayenne Electric का डिजाइन मौजूदा Cayenne से काफी मिलताजुलता है, लेकिन इसके फ्रंट में कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें बंद ग्रिल, एक्टिव एयरोडायनामिक वेंट्स और Porsche के फोरपॉइंट DRL डिजाइन वाले Matrix LED हेडलाइट्स मिलते हैं. इसके डायमेंशन की बात करें तो इलेक्ट्रिक Cayenne की लंबाई 4,985mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,674mm है। इसका व्हीलबेस 3,023mm है. यह पेट्रोल Cayenne के मुकाबले थोड़ी लंबी है.
1,588 लीटर तक का बूट स्पेस
Porsche ने इलेक्ट्रिक Cayenne को सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि रोजाना इस्तेमाल के लिए भी प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश की है. इसके फ्रंट में 90 लीटर का Frunk मिलता है. पीछे की तरफ 781 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. पीछे की पावर्ड सीटों को फोल्ड करने पर यह जगह बढ़कर 1,588 लीटर तक हो जाती है. परफॉर्मेंस बैटरी के साथ Cayenne Electric 3,000kg तक वजन खींच सकती है. वहीं, Offroad Package लगाने पर इसकी टोइंग क्षमता बढ़कर 3,500kg तक हो जाती है.
अंदर मिलती है बड़ी स्क्रीन और कई टेक्नोलॉजी
इंटीरियर में पहली बार भारत में Porsche का कर्व्ड 14.5इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. ग्राहक चाहें तो 14.9इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी हेडअप डिस्प्ले भी चुन सकते हैं.
स्टैंडर्ड फीचर्स में 8वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जिन्हें 18वे तक अपग्रेड किया जा सकता है. इसके अलावा 4जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ और 25W तक वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग भी मिलती है.
सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स
केयेन इलेक्ट्रिक में 2डी सराउंड व्यू के साथ पार्कअसिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट, वार्न एंड ब्रेक असिस्ट, स्वर्व और टर्न असिस्ट और स्पीड लिमिट असिस्ट दिया गया हैं. इसमें UltraWideband टेक्नोलॉजी वाला Comfort Access भी मिलता है. इससे बिना चाबी के कार को अनलॉक करने और लॉक करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा टेलगेट को जेस्चर के जरिए खोलने की सुविधा भी दी गई है.
इन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा मुकाबला
भारत में Porsche Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 etron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. यानी Cayenne Electric के साथ Porsche ने अपनी पॉपुलर SUV को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया है, लेकिन पेट्रोल वर्जन को भी बरकरार रखा है. इससे ग्राहकों के पास अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों विकल्प मौजूद रहेंगे.