गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पारंपरिक हुनर से कैसे चलता है घर? जानें UP के कारीगरों की कमाई और ODOP की जमीनी हकीकत​ | IPL 2027 से पहले CSK ने चला सबसे बड़ा दांव! SRH के साथ हुई 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, करोड़ों की डील ने चौंकाया​ | हिंदुत्व से लेकर कानून-व्यवस्था तक… इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी BJP, गोरखपुर में मंथन!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Kisan Yojana 24th Installment: क्या अब भी खाते में नहीं आई 2,000 रुपये की किस्त? इस नंबर पर करें कॉल​

PM Kisan Yojana 24th Installment: 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में जारी की। लेकिन अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई। तो आपने जरुर कुछ जरुरी काम नही करवाएं होंगे। इस वजह से ही आपकी 24वीं किस्त अटक […]

PM Kisan Yojana 24th Installment: 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में जारी की। लेकिन अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई। तो आपने जरुर कुछ जरुरी काम नही करवाएं होंगे। इस वजह से ही आपकी 24वीं किस्त अटक गई होगी। आप वेबसाइट के साथसाथ नंबर पर कॉल करके भी किस्त कब आएगी, जान सकते हैं।

कॉल करके भी जान सकते हैं कब आएगी किस्त?

अगर आपसे मोबाइल चलाते नहीं आता या आपको बेवसाइट पर जाकर अपने किस्त की जानकारी लेना कठिन लगता है। तो आप अपने 24वीं किस्त की जानकारी न सिर्फ बेवसाइट पर बल्कि पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 01124300606 पर भी संपर्क करके किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

बेवसाइट पर ऐसे करें चेक

किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

1. सबसे पहले वेबसाइट खोलें।

2. होम पेज पर Farmers Corner में जाएं।

3. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें।

6. Get OTP पर क्लिक करके सत्यापन पूरा करें।

7. इसके बाद किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इस तरह किसान घर बैठे पता कर सकते हैं कि उनकी 24वीं किस्त जारी हुई है या नहीं।

क्यों अटकी होगी किस्त? 

1. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें

किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन भी किया जाता है।

इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

2. eKYC करवाना जरुरी
 
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कराना जरुरी है। जिन किसानों की eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।

3. बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग

सरकारी योजनाओं और डीबीटी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके जरिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ा जाता है, जिससे सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आता है। 

अगर इनमें से कोई भी काम अधूरा रह गया है तो इस वजह से ही आपकी 24वीं किस्त जारी नहीं हुई है। इसलिए आज ही ये सारे काम पूरे कर लीजिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY