शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PSU Bank: 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाने की तैयारी, 2 का हो सकता है निजीकरण​ | Paneer Ghotala Recipe: क्या आपने खाया है सूरत का फेमस पनीर घोटाला? घर पर ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिश​ | पश्चिमी UP की कई सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Kisan Maandhan Yojana: बुढ़ापे में किसानों को मिलेगी ₹36,000 सालाना पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन​

PM Kisan Maandhan Yojana: अब किसानों को अपने फ्यूचर को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है।  केंद्र सरकार किसानों के भविष्य के बारें में सोचते हुए किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चला रही है।  इस योजना के तहत पात्र किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के […]

PM Kisan Maandhan Yojana: अब किसानों को अपने फ्यूचर को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है।  केंद्र सरकार किसानों के भविष्य के बारें में सोचते हुए किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चला रही है। 

इस योजना के तहत पात्र किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन देने का प्रावधान है। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए किसानों को इस योजना की जानकारी दी है।

 

PM Kisan Maandhan Yojana में कितनी मिलेगी पेंशन?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पात्र किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस हिसाब से किसानों को सालाना कुल 36,000 रुपये पेंशन मिल सकती है।

 इस राशि से किसान बुढ़ापे में अपने रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में मदद ले सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

छोटे और सीमांत किसानों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?

खेतीकिसानी में आमदनी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी खराब मौसम, तो कभी फसल की कीमतों में गिरावट के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ खेती में काम करना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हर महीने मिलने वाली पेंशन किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन सकती है। 

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की थी।

योजना का लाभ लेने के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं। सामान्य तौर पर 18 से 40 वर्ष की उम्र के छोटे और सीमांत किसान इसमें शामिल हो सकते हैं। योजना के तहत पात्र किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए। इसके अलावा, कुछ अन्य शर्तें भी लागू होती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

हर महीने कितना जमा करना होगा अंशदान?

इस योजना में शामिल होने वाले किसानों को अपनी उम्र के अनुसार हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। यह अंशदान 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। किसान जितनी कम उम्र में योजना से जुड़ते हैं, उनका मासिक अंशदान उतना कम होता है। 

निर्धारित अंशदान और योजना के नियमों का पालन करने पर पात्र किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिल सकता है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

योजना में आवेदन करने और इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkmy.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और अंशदान से संबंधित नियमों की जानकारी जरूर प्राप्त करें। किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

 
 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY