PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए है।

PBKS vs MI Toss Update: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला जाना है। एक तरफ मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतर रही है वही पंजाब किंग्स प्लेऑफ के स्पॉट के लिए लड़ रही है।
पंजाब किंग्स अपने पिछले 4 मुकाबले गवाते हुए आ रही है वही मुंबई इंडियंस को भी पिछले मुकाबले में अंतिम गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान उपलब्ध नहीं थे जिस वजह से काफी बदलाव हुए है।
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले (PBKS vs MI) में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के कप्तानों का मानना था कि धर्मशाला की परिस्थितियों का फायदा गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मिल सकता है, ऐसे में पहले गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना बेहतर विकल्प रहेगा। इसके अलावा बाद में लक्ष्य का पीछा करना भी यहां अपेाकृत आसान माना जाता है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
🚨Toss update from Dharamshala 🚨@mipaltan won the toss and elected to bowl first against @PunjabKingsIPL
Khabar Monkey
Jasprit Bumrah leading #MI for the first time
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/VHm0xIrYoK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
PBKS vs MI: जसप्रीत बुमराह ने संभाली टीम की कमान
मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आए। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की समस्या के कारण पिछले कुछ मुकाबलों से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव भी निजी कारणों से इस मैच का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।
Hello from @mipaltan‘s new captain 👋
Jasprit Bumrah is all set to lead for the first time in #TATAIPL 🤩
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/rU9xtq0VJF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
PBKS vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई अहम बदलाव किए हैं। पंजाब किंग्स ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई को मौका दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में शेरफेन रदरफोर्ड और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है, जिससे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
PBKS vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल





