सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार में पैसों की बरसात! $10 Billion के रिकॉर्ड इक्विटी रन से अगस्त बना इतिहास का सबसे बड़ा महीना​ | CEC Gyanesh Kumar: लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कहा- ये मेरी तपोभूमि और कर्मभूमि​ | जॉब्स की भरमार, पर एक्सपोर्ट में पिछड़ापन! SEZ के मामले में तमिलनाडु के सामने खड़ी हुई नई चुनौती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Palmistry: हथेली के ये शुभ निशान दिलाते हैं Money और Prestige, क्या आप भी हैं भाग्यशाली​

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की बनावट, रेखाओं और निशानों को देखकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। इनके गहन अध्ययन से जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है। हथेली पर होने वाली हर एक रेखा का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने […]

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की बनावट, रेखाओं और निशानों को देखकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। इनके गहन अध्ययन से जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है। हथेली पर होने वाली हर एक रेखा का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर बने अलगअलग निशानों से जीवन के किन पहलुओं के बारे में पता चलता है।

त्रिकोण का निशान

कई लोगों की हथेली पर त्रिभुज का निशान होता है, जिसका अलगअलग मतलब होता है। हथेली पर जीवन रेखा और भाग्य रेखा के बीच त्रिभुज का निशान होने से जातक को यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ऐसे जातक का जीवन भोगविलास और ऐशोआराम के बीच बीतता है। वहीं मंगल पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान होने से जातक साहसी और पराक्रमी होता है।

जाल का निशान

कई जातकों की हथेली पर जालनुमा निशान होता है। इन जातकों का जीवन काफी संघर्षों से भरा होता है। ऐसे लोगों का करियर विशेष रूप से राजनीति में चमकता है।

स्टार का निशान

हथेली पर स्टार यानी की तारा का निशान होना भी शुभ माना जाता है। इन जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। लेकिन अगर दोनों हथेली पर स्टार का निशान होता है, तो ऐसा अशुभ होता है। हथेली पर स्टार का निशान होने से जातक को बहुत धनसंपत्ति मिलती है। वहीं इन लोगों को सभी तरह के भौतिक सुखसुविधाओं की भी प्राप्ति होती है। 

वृत का निशान

कई लोगों की हथेली पर वृत का निशान भी बना होता है। इस निशान को बेहद शुभ माना जाता है। जिन जातकों की हथेली की रिंग फिंगर के नीचे ऐसा निशान होता है, वह सरकारी नौकरी में आते हैं। इन लोगों का समाज में ऊंचा नाम और पदप्रतिष्ठा होती है। वहीं अगर मध्यमा उंगली के नीचे यह निशान होता है, तो जातक को अचानक धन लाभ होता है। साथ ही यह जातक काफी भाग्यशाली होते हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY