सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
2 गाय, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार लेकर आओ… प्रयागराज में STF के दारोगा की अनोखी डिमांड, केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत​ | Bike Loan EMI Default Rules: लगातार किस्त नहीं चुकाई तो क्या बैंक जब्त कर सकता है आपकी बाइक? जानिए अपने अधिकार​ | अखिलेश का आरोप- BJP के इशारे पर वोट काटे और जोड़े जा रहे हैं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Outsourced Workers Age: प्रदेश के इन 50 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, अब 55 की बजाय 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी​

UP Power Corporation Outsourced Workers Age: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के 50 हजार आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी नौकरी करने की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। लखनऊ में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार अब यूपी के ऊर्जा […]

UP Power Corporation Outsourced Workers Age: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के 50 हजार आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी नौकरी करने की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। लखनऊ में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार अब यूपी के ऊर्जा निगमों में अब फिट रहने वाले आउटसोर्स कर्मचारी 55 की बजाय 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। 

बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत।

आपको बता दें फैसले के अनुसार अब यूपी के ऊर्जा निगमों में आउटसोर्स कर्मचारी फिट रहने पर 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। इसमें उन्हें कर्मचारियों को लिया जाएगा जो शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। 

देना होगा फिटनेस प्रमाणपत्र

आपको बता दें 55 साल की उम्र के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा और कर्मचारी को कार्य करने में सक्षम व इच्छुक होने की घोषणा करनी होगी। योग्य कर्मचारियों को काम पर रखने में प्राथमिकता मिलेगी। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसियों के अनुबंध में जरूरी संशोधन किए जाएंगे। पहले छंटनी में हटाए गए बेदाग रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों को दोबारा नौकरी देने पर विचार होगा। नियुक्ति से पहले डिस्कॉम उनके पुराने सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ 

आपको बता दें अनुशासनहीनता, उपभोक्ताओं से गलत व्यवहार, बिजली चोरी, धन उगाही, बिलिंग कदाचार या अन्य गंभीर शिकायत वाले कर्मचारियों को वापसी का लाभ नहीं मिलेगा। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद और कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता में इन मुद्दों पर सहमति बनी। कर्मचारी संगठन ने प्रस्तावित धरनाप्रदर्शन समाप्त कर राजस्व लक्ष्य पूरा करने, 6 माह में AT&C हानि 10% घटाने, लाइन लॉस कम करने और कॉरपोरेशन के कामकाज में सहयोग का भरोसा दिया। 


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY