EntertainmentViral

OTT Release This Week: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ से ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते देखें ये बेहतरीन वेब सीरीज

मई का यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है। एक तरफ दमदार क्राइम थ्रिलर और एक्शन ड्रामा रिलीज हो रहे हैं, तो दूसरी ओर साइंस फिक्शन, सुपरहीरो कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली हैं। इस हफ्ते कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज के बारे में।

OTT Release This Week: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ से ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते देखें ये बेहतरीन वेब सीरीज
OTT Release This Week: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ से ‘कर्तव्य’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते देखें ये बेहतरीन वेब सीरीज

इंस्पेक्टर अविनाश 2

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

एक बार फिर दमदार अंदाज में एसटीएफ ऑफिसर अविनाश मिश्रा के किरदार में लौट रहे हैं। इस सीजन में वह उत्तर प्रदेश में फैले बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से भिड़ते नजर आएंगे। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।

कर्तव्य

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
सैफ अली खान स्टारर यह क्राइम थ्रिलर एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और निजी जिंदगी की परेशानियों के बीच फंस जाता है। फिल्म में इमोशन, सस्पेंस और दमदार ड्रामा देखने को मिलेगा।

‘एग्जाम’

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: प्राइम वी

Khabar Monkey

यह सीरीज एक काल्पनिक ग्रामीण शहर थायकड़ा की कहानी दिखाती है, जहां आरपीएसई परीक्षा के पेपर लीक रैकेट का बड़ा खुलासा होता है। कहानी की मुख्य किरदार झांसी इस पूरे सिंडिकेट के पीछे की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करती है।

‘मार्टी: लाइफ इज शॉर्ट

रिलीज डेट: 12 मई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह डॉक्यूमेंट्री मशहूर कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की जिंदगी और करियर को बेहद करीब से दिखाती है। फैंस को इसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अनसुनी बातें जानने को मिलेंगी।

‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्माइन

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
‘मनी हाइस्ट’ यूनिवर्स के लोकप्रिय किरदार बर्लिन की वापसी हो रही है। इस बार वह सेविले में एक हाई-प्रोफाइल आर्ट हीस्ट को अंजाम देते नजर आएंगे। सीरीज में सस्पेंस और स्टाइल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

द वंडरफूल्स

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह कोरियन सुपरहीरो कॉमेडी छोटे शहर के कुछ अजीब लेकिन प्यारे लोगों की कहानी है, जिन्हें गलती से सुपरपावर्स मिल जाती हैं। हल्के-फुल्के हास्य और मजेदार घटनाओं से भरी यह सीरीज युवाओं को काफी पसंद आ सकती है।

धुरंधर: द रिवेंज

रिलीज डेट: 15 मई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (इंटरनेशनल)

रणवीर सिंह की यह स्पाई एक्शन फिल्म इंटरनेशनल दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। हालांकि भारतीय दर्शकों को इसे देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि भारत में इसके स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं।

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के कंटेंट की भरमार है। अगर आप क्राइम थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी या फैंटेसी के शौकीन हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

Leave a Reply