MS Dhoni: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल से बाहर होने की कगार पर है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) या राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 1 मैच जीतते ही सीएसके (CSK) का आईपीएल 2026 सफर खत्म हो जाएगा. आईपीएल 2026 में टीम के सबसे सफल कप्तान और टीम को बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नजर नही आए.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 1 भी मैच नही खेला. सीएसके अब तक 13 मैच खेल चुकी है और धोनी सिर्फ डगआउट में नजर आए हैं, वहीं अब उनके आईपीएल से संन्यास की खबरें तेज हो गई है.
Khabar Monkey
MS Dhoni और रैना के बीच हुई ये बातचीत
महेंद्र सिंह धोनी और उनके करीबी दोस्त माने जाने वाले सुरेश रैना (Suresh Raina) की चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार मुलाकात हुई, इस दौरान दोनों के बीच संन्यास को लेकर बातचीत हुई. सुरेश रैना ने इस मुलाकात के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने धोनी से कहा कि आईपीएल 2026 सीजन एक मिस कॉल की तरह चला गया. यह काउंट नहीं होगा और उन्हें अगले सीजन वापस आना चाहिए. इस पर धोनी ने कहा कि नहीं, यार बॉडी अब पहले जैसी नहीं है.
सुरेश रैना ने आगे कहा कि उन्होंने धोनी से जोर देकर कहा कि वह अगले साल जरूर लौटें क्योंकि फैंस उन्हें फिर से खेलते देखना चाहते हैं. इस पर धोनी ने जवाब दिया, “चलो देखते हैं.” अब इसी जवाब के बाद माना जा रहा है कि वह अगले सीजन में वापसी कर सकते हैं.
क्या अंतिम मैच में CSK के लिए उतरेंगे धोनी?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब अपना अंतिम मैच गुजरात के सामने खेलने वाली है. ये मैच अहमदाबाद में होगा और इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन का आखिरी और पहला मैच खेल सकते हैं. आईपीएल 2008 से अब तक हर सीजन महेंद्र सिंह धोनी खेलते आ रहे हैं, लेकिन ये पहली बार है जब वो चेन्नई के लिए अब तक 1 भी मैच नही खेले हैं.
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल 2023 से ही संन्यास की खबरें तेज हो रही हैं, लेकिन हर बार धोनी, आईपीएल का अगला सीजन खेलते नजर आते हैं. अब देखना होगा कि क्या वो आईपीएल 2027 में भी खेलते नजर आएंगे या नहीं?





