Entertainment

Most Disaster Film: 3 साल पहले आई वो फिल्म, पहले दिन बिके 293 टिकट्स, रिलीज के बाद थिएटर वालों ने भी पीट लिया था माथा

Most Disaster Film: इस साल कई कमाल की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से धमाका किया है, लेकिन वहीं फिल्मी दुनिया में कुछ फिल्में फ्लॉप फिल्मों की कैटेगरी में आ जाती हैं. लपर अब इन फ्लॉप फिल्मों की बात करें, तो इसमें भी कुछ ऐसी पिक्चरों का नाम शामिल है, जिसने कमाई के मामले में इतना खराब परफॉर्म किया कि मेकर्स के साथ साथ एक्टर्स भी सदमे में चले गए. हम आज जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं वो साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘द लेडी किलर’ है.

Most Disaster Film: 3 साल पहले आई वो फिल्म, पहले दिन बिके 293 टिकट्स, रिलीज के बाद थिएटर वालों ने भी पीट लिया था माथा
Most Disaster Film: 3 साल पहले आई वो फिल्म, पहले दिन बिके 293 टिकट्स, रिलीज के बाद थिएटर वालों ने भी पीट लिया था माथा

और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म को डिजास्टर फिल्म के तौर पर जानते हैं. इस फिल्म के हालात ऐसे थे कि रिलीज के बाद कई सिनेमाघरों में शो चल रहे थे, लेकिन दर्शक गिने-चुने ही पहुंचे. फिल्म की कमाई सुनकर ट्रेड एक्सपर्ट ही नहीं, थिएटर मालिक भी हैरान रह गए और लोगों ने इसे बॉलीवुड की सबसे अजीब रिलीज में गिनना शुरू कर दिया. फिल्म की सबसे बड़ी कमी ये थी कि फिल्म को आधा-अधूरा ही रिलीज कर दिया गया था.

बहुत गंदा किया था परफॉर्म

जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, अजय बहल की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 1 लाख रुपये तक नहीं कमा पाए थे. फिल्म की रिलीज भी काफी अजीब तरीके से हुई. इसे लिमिटेड स्क्रीन पर बिना ज्यादा प्रमोशन के सिनेमाघरों में उतार दिया गया. बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर्स की डायरेक्टर के साथ अनबन हो गई थी. हालांकि, डायरेक्टर ने इस बात से इनकार किया और बताया कि उन्होंने फिल्म को आधा ही रिलीज कर दिया था. फिल्म ने 60 हजार रुपये ही कमाए थे.

कई हिस्सा शूट ही नहीं हुआ

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने बताया था कि फिल्म का 30 फीसदी हिस्सा शूट ही नहीं हुआ. जिसकी वजह से कहानी और किरदार आपस में ही कनेक्ट नहीं कर पाए. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जिस तरह से की जानी थी, वो भी परेशानियों की वजह से नहीं हो पाई. फिल्म का प्रमोशन वैसे तो कुछ खास नहीं हुआ, लेकिन जहां भी हुआ वहां से फिल्म के लीड स्टार ही गायब थे. ये सभी वजह फिल्म को डिजास्टर बनाती है.

293 टिकट ही बिके थे

‘द लेडी किलर’ ने पहले दिन 12 थिएटर्स में कुल 293 टिकट ही बिके और 38 हजार रुपये की कमाई की, जो कि वाकई में बहुत खराब आंकड़ा है. इसे बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाने लगा. बाद में फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया. फिल्म की इस परफॉर्मेंस पर भूमि पेडनेकर ने कहा था कि वो दौर मेरे लिए काफी मुश्किलों भरा था. जिस कहानी को उन्होंने हां कहा था, ये वो फिल्म थी ही नहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply