: के रामपुर की रहने वाली मेहताब ने अपने प्रेमी जागेश पुरी से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। इसके बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीतिरिवाज से विवाह कराया। शादी के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है और जागेश के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहती हैं।

Rampur में जागेश के प्यार में महताब बनी ममता, सनातन धर्म अपनाकर रचाई शादी !
उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली महताब नामक मुस्लिम युवती ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाकर मुरादाबाद के जागेश पुरी से हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार विवाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन और शुद्धिकरण के बाद… pic.twitter.com/aOXRnxvbVM
— Bansal News Official October 3, 2026
काम के सिलसिले में गांव आते थे जागेश
मेहताब ने बताया कि वह रामपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में छह भाईबहन हैं। उनके मुताबिक, मुरादाबाद के रहने वाले जागेश पुरी काम के सिलसिले में उनके गांव आते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरेधीरे बातचीत बढ़ने लगी।
शादी में धर्म बना वजह
मेहताब ने बताया कि उन्होंने जागेश से शादी की बात परिवार के सामने रखी थी। लेकिन दोनों के अलगअलग धर्म होने के कारण परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया।
5 साल से भोले की पूजा करने का दावा
मेहताब ने बताया कि वह पिछले पांच साल से हिंदू धर्म को मान रही हैं और भोले की पूजा करती रही हैं। इसके बाद वह जागेश के साथ बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचीं और वहां शादी कराने की इच्छा जताई।
मेहताब से बनीं ममता
आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों से बातचीत की और उनकी बालिग होने से जुड़े प्रमाणपत्र देखे। इसके बाद मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। इसके बाद दोनों की हिंदू रीतिरिवाज से शादी कराई गई।
ये खबर भी पढ़ें:
ममता बोलीं अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तन
शादी के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। उन्होंने साफ कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव या जोरजबरदस्ती नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से जागेश के साथ शादी कर रही हैं और आगे का जीवन उनके साथ बिताना चाहती हैं।
जागेश ने जीवनभर साथ निभाने की बात कही
जागेश पुरी ने भी शादी के बाद ममता का जीवनभर साथ निभाने की बात कही। दोनों ने एकदूसरे के साथ जीवन बिताने पर सहमति जताई।