मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हर साल कपड़ों का 9.2 करोड़ टन कचरा… ट्रेंड से परेशान है एनवायरमेंट?​ | Muzaffarnagar Crime News: बहन पर कमेंट से भड़का दोस्त, बहाने से बुलाकर अतुल की हत्या; लाश के टुकड़े गन्ने के खेत में फेंके​ | India Hockey Team Jersey Controversy: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम खेलेगी नीली जर्सी में, World Cup में नारंगी जर्सी को लेकर हुआ था विवाद, HI ने बदला फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Meerut School Student Death: 13 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत! स्कूल के वॉशरूम में मिला बेसुध​

Meerut School Student Death: के में एक स्कूल से दुखद मामला सामने आया है। मवाना स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के 13 वर्षीय छात्र कुनाल शर्मा की अचानक मौत हो गई। छुट्टी के बाद जब ईरि meerut13yearoldstudentKunal Sharma diesschoolwashroom xap क्शा चालक ने बच्चे को स्कूल परिसर में तलाशा, तो वह वॉशरूम […]

Meerut School Student Death: के में एक स्कूल से दुखद मामला सामने आया है। मवाना स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के 13 वर्षीय छात्र कुनाल शर्मा की अचानक मौत हो गई। छुट्टी के बाद जब ईरि

meerut13yearoldstudentKunal Sharma diesschoolwashroom xap

क्शा चालक ने बच्चे को स्कूल परिसर में तलाशा, तो वह वॉशरूम में बेसुध पड़ा मिला। स्कूल प्रबंधन और परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी में छात्र की मौत की वजह हृदय गति रुकना या हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

छुट्टी के बाद काफी देर तक नहीं निकला बच्चा

बताया गया कि कुनाल रोज की तरह सोमवार को स्कूल गया था। छुट्टी के समय दूसरे बच्चे स्कूल से बाहर निकलने लगे और ईरिक्शा चालक भी बच्चों को घर ले जाने के लिए इंतजार कर रहा था। लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी कुनाल बाहर नहीं आया। पहले चालक को लगा कि शायद वह किसी काम से स्कूल में रुक गया होगा। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद चालक ने स्कूल परिसर के अंदर जाकर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वॉशरूम में कुनाल बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्चे को इस हालत में देखकर स्कूल में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजनों को भी बुलाया गया। कुनाल को तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 13 साल के बेटे की अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। परिजन और आसपास के लोग इस घटना से सदमे में हैं। कुनाल के परिवार के मुताबिक वह रोजाना की तरह ही स्कूल गया था और छुट्टी के बाद घर लौटने वाला था।

पुलिस ने भी दी घटना की जानकारी

मवाना थाना प्रभारी पंकज लवानिया के मुताबिक, कुनाल शर्मा मवाना का रहने वाला था और स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। पुलिस को स्कूल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने और हृदय गति रुकने से मौत की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार स्कूल प्रशासन और परिजन बच्चे को तुरंत चिकित्सक के पास लेकर गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस स्तर पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

पुलिस के मुताबिक, छात्र के परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की शिकायत या तहरीर देने से इनकार किया है। ऐसे में अभी तक किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्कूल के वॉशरूम में छात्र के बेसुध मिलने और इतनी कम उम्र में अचानक मौत की घटना ने कई सवाल जरूर खड़े किए हैं। कुनाल की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह चिकित्सकीय जांच और आगे की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY