SportsViral

LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर बीसीसीआई ने क्यों लगाया 2 साल का बैन? भारत का अगला बुमराह बनने की है काबिलियत

Prince Yadav: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली LSG की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि 7 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. LSG की टीम भले ही खराब प्रदर्शन कर रही है, लेकिन तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर बीसीसीआई ने क्यों लगाया 2 साल का बैन? भारत का अगला बुमराह बनने की है काबिलियत
LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर बीसीसीआई ने क्यों लगाया 2 साल का बैन? भारत का अगला बुमराह बनने की है काबिलियत

LSG की गेंदबाजी बेहद शानदार है, टीम के पास मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं, लेकिन टीम की बल्लेबाजी उसके लगातार हार की वजह बन रही है. LSG की टीम के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर बीसीसीआई ने 2 साल का बैन लगाया था, आइए जानते हैं क्या थी उसकी वजह.

Prince Yadav पर इस वजह से लगा था 2 साल का बैन

भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर प्रदीप सांगवान और अमित वशिष्ठ ने मिलकर प्रिंस की गेंदबाजी को निखारने का काम किया. प्रिंस भीषण गर्मी में भी लगातार दो घंटे तक प्रैक्टिस करते थे. हालांकि, प्रिंस के करियर में बेहद मुश्किल दौर आया.

Khabar Monkey

प्रिंस समेत दिल्ली के कई क्रिकेटर्स पर उम्र में हेराफेरी करने की वजह से 2 साल का बैन लगा दिया गया. सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे प्रिंस के करियर में अचानक से एकदम ठहराव आ गया और पिता से लेकर पूरा परिवार चिंतित हो गया.

30 लाख के प्रिंस यादव मचा रहे हैं धमाल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने प्रिंस यादव (Prince Yadav) को मात्र 30 लाख रूपये में खरीदा था. पिछले सीजन प्रिंस यादव को खुद को साबित करने का मौका नही मिला, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए LSG ने प्रिंस यादव को 30 लाख में रिटेन किया और ये खिलाड़ी अपने शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा रहा है.

प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 13 विकेट झटके हैं. प्रिंस यादव इस समय पर्पल कैप की रेस में 6वें स्थान पर हैं. वहीं 17 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार इस रेस में सबसे आगे हैं.

Leave a Reply