Vijay Thalapathy Victory: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर से नेता बने विजय थलापति की पार्टी TVK ने 110 सीटें जीती और सबसे बड़ी पार्टी बन गई. बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीटें दूर तमिलनाडु में विजय की सरकार बनाने जा रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के साथ ही विजय थलापति के कंधों पर 10.71 लाख करोड़ रुपये का भारी भरकम कर्ज का बोझ आ जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि विजय ने जो चुनावी वादे किए हैं, उन्हें कैसे पूरा करेंगे. उन्होंने फ्री सिलेंडर से लेकर सोना देने का वादा तो कर दिया, लेकिन इसे पूरा करना उनके लिए इतना आसान भी नहीं है. तमिलनाडु पहले से कर्ज के बोझ तले दबा है. ऊपर से फ्री गोल्ड और सिलेंडर स्कीम इस बोझ को और बढ़ा देगी.

6 फ्री सिलेंडर से लेकर 8 ग्राम सोना तक
1. विजय की पार्टी ने अन्नापूर्णता सुपर सिक्स स्कीम (Annapoorani Super Six Scheme ) के तहत हर परिवार को हर साल 6 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है.
2. 60 साल की हर महिला को हर महीने 2500 रुपए करेंगे की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
3. गरीब तबके की महिला की शादी पर 8 ग्राम सोना और सिल्क की साड़ी दिया जाएगा.
4. महिलाओं द्वारा चलाई जा रही सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त लोन.
5. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को सालाना 15,000 रुपये.
6. बिना किसी गारंटी के 25 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन.
7. 29 साल से अधिक उम्र के बेरोजगार स्नातकों को हर महीने 4000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 2000 प्रति माह.
8. युवाओं को 5 लाख इंटर्नशिप अवसर,ग्रेजुएट को 10,000 और IT स्नातकों को 8,000 का मासिक स्टाइपेंड.
9. बुजुर्गों और दिव्यांगों को 3000 रुपये की मासिक पेंशन.
10. 200 यूनिट मुफ्त बिजली समेत तमाम वादों का पिटारा खोल दिया है.
वादे से पहले एक नजर तमिलनाडु के खजाने पर
फ्रीबीज और चुनावी मेनिफेस्टो ने तमिलनाडु की आर्थिक सेहत को बिगाड़ दिया है. वित्त वर्ष 2026-27 तक तमिलनाडु का कुल कर्ज बढ़कर 10.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. राजस्व घाटा (Revenue Deficit) 48,696.32 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) जीएसडीपी के 3.48 फीसदी से गिरकर 3 फीसदी रहने का अनुमान है. राज्य का डेब्ट टू GSDP रेशियो करीब 31.4 फीसदी है.
Khabar Monkey
विजय थलापति की मुश्किल समझिए
तमिलनाडु की सरकारों ने भारी भरकम कर्ज के बावजूद फ्री स्कीम्स पर जमकर पैसा लुटाया है. डीएमके सरकार ने मुफ्त बस यात्रा योजना पर कुल 5782 करोड़ रुपये उड़ाए. अगर विजय अपने चुनावी वादों को पूरा करते हैं तो हर साल करोड़ों रुपये आवंजिट करना होगा. सोने का उदाहरण लेकर समझते हैं. विजय की पार्टी ने गरीब लड़कियों की शादी पर 8 ग्राम सोना देने का वादा किया है. अगर 22 ग्राम सोना भी देते हैं तो 8 ग्राम की कीमत आज के रेट से 108000 रुपये पर पहुंच जाती है. इसके अलावा साड़ी का खर्चा अलग है. वहीं हर परिवार को 6 LPG सिलेंडर देने का वादा किया है. भारत इस वक्त भारी ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से LPG सप्लाई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. घरेलू सप्लाई प्रभावित ना हो, इसके लिए सरकार की ओर से बुकिंग नियम से लेकर कीमतों को बदला गया है. 14.2 किलो वाले एक सिलेंडर की कीमत चेन्नई में 928 रुपये है. साल में 6 सिलेंडर मुफ्त देने पर करीब 5568 रुपये का बोझ आएगा. कीमत तो अलग फिलहाल तो देश में LPG सप्लाई ही संकट में है. ऐसे में मुफ्त सिलेंडर का वादा विजय थलापति के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. कर्ज में डूबे राज्य को संकट से निकलने के साथ-साथ चुनावी वादों को पूरा करने के लिए सरकारी खजाने पर भारी भरकम बोझ को बढ़ाने का फैसला विजय थलापति के लिए मुश्किल साबित हो सकता है. ये समय पर निर्भर करता है कि विजय अपने फैंस और वोटर्स से किए वादे, जिनके दम पर वो जीतकर तमिलनाडु के सीएम बनने वाले हैं, उसे कैसे पूरा करेंगे?





