शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Skin Care Tips: स्किन बेरियर को कमजोर करती हैं ये गलतियां, चेहरा दिखने लगेगा बेजान​ | ICC ट्रॉफी जीतते ही इन भारतीय खिलाड़ियों की बदल गई किस्मत, किसी की छिनी कप्तानी तो किसी के करियर पर लगा ब्रेक!​ | सिरसा में पराली जलाने पर पहली FIR, रघुआना के किसान पर कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Loan EMI Calculation: ₹6,787 की मासिक EMI पर कितने लाख का मिलेगा लोन? जानें ब्याज का हिसाब​

Loan EMI Calculation: आप अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के हिसाब से बैंक या किसी वित्तीय संस्था से लोन ले सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति लोन लेने की योजना बनाता है, तो उसकी कोशिश होती है कि उसे ज्यादा से ज्यादा रकम मिल जाए और हर महीने कम EMI चुकानी पड़े। ऐसे में लोन […]

Loan EMI Calculation: आप अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के हिसाब से बैंक या किसी वित्तीय संस्था से लोन ले सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति लोन लेने की योजना बनाता है, तो उसकी कोशिश होती है कि उसे ज्यादा से ज्यादा रकम मिल जाए और हर महीने कम EMI चुकानी पड़े। ऐसे में लोन की राशि, ब्याज दर और उसे चुकाने की अवधि को समझना बेहद जरूरी है।

अगर आप हर महीने करीब 6,787 रुपये की EMI भर सकते हैं और लोन चुकाने के लिए 30 साल का समय चाहते हैं, तो आपके मन में भी सवाल आ सकता है कि इस हिसाब से कितने लाख रुपये का लोन मिल सकता है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं पूरा गणित।

₹6,787 की EMI पर कितना लोन?

देश में कई बैंक अपने ग्राहकों को अलगअलग ब्याज दरों पर लोन की सुविधा देते हैं। ऐसे में उदाहरण के तौर पर हम धनलक्ष्मी बैंक की 7.20 फीसदी सालाना ब्याज दर को आधार मानकर लोन की गणना समझते हैं। यह ब्याज दर केवल उदाहरण के लिए ली गई है। वास्तविक ब्याज दर बैंक की मौजूदा शर्तों और आवेदक की पात्रता के आधार पर अलग हो सकती है।

इस दर पर अगर आप 10 लाख रुपये का लोन 30 साल की अवधि के लिए लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI करीब 6,787 रुपये बनती है। यानी आपको हर महीने तय रकम चुकानी होगी और पूरी अवधि में मूलधन के साथ ब्याज का भुगतान करना होगा।

30 साल में चुकानी होगी ब्याज

अगर आप 10 लाख रुपये का लोन लेते हैं और उसे 30 साल में चुकाते हैं, तो लंबी अवधि के कारण कुल ब्याज की रकम मूलधन से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए लोन लेते समय केवल मासिक EMI नहीं, बल्कि कुल भुगतान राशि पर भी ध्यान देना जरूरी है।

जानिए कैलकुलेशन

धनलक्ष्मी बैंक से ₹10,00,000 की लोन राशि को चुकाने के लिए 30 साल की लंबी अवधि चुनी गई है। इस लोन पर बैंक द्वारा 7.20% की सालाना ब्याज दर तय की गई है। इस ब्याज दर और समय सीमा के हिसाब से, आपको हर महीने ₹6,787 की मासिक EMI बैंक को चुकानी होगी। 

चूंकि लोन चुकाने की अवधि 30 साल जैसी काफी लंबी है, इसलिए इस पूरे सफर में लगने वाला कुल ब्याज ₹14,43,637 हो जाता है, जो कि आपकी मूल लोन राशि से भी अधिक है। इसका मतलब यह है कि 30 सालों के अंत में, मूलधन और ब्याज को मिलाकर आपका कुल भुगतान ₹24,43,637 हो जाएगा।

आइए जानें लोन लेने की क्या हैं शर्तें?

1.  आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष और लोन की अवधि पूरी होने तक अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।

2.  आवेदक के पास आय का एक नियमित स्रोत होना चाहिए। वह किसी सरकारी, प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी या पब्लिक सेक्टर में कार्यरत होना चाहिए, या खुद का व्यवसाय होना चाहिए। 

3.  आपकी नियमित और स्थिर मासिक आय होनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए बैंक में न्यूनतम मासिक नेट सैलरी का मापदंड लागू होता है ताकि आप ₹6,787 की EMI आसानी से भर सकें।

4. . बैंक यह देखता है कि आपकी कुल आय का कितना हिस्सा पहले ही किस्तों में जा रहा है। आमतौर पर आपकी कुल आय का 50% से 60% तक ही ईएमआई की सीमा तय की जाती है। 

5. लोन आसानी से मिलने और कम ब्याज दर के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 या उससे ऊपर होना चाहिए

6. कम से कम 6 महीने से 1 साल तक एक ही कंपनी या काम में स्थिरता होनी चाहिए।

7. आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण , पता प्रमाण, पिछले 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप या आईटीआर जमा करना अनिवार्य होता है।

8. लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले ब्याज दर , प्रोसेसिंग फीस, समय से पहले लोन चुकाने के नियम और ईएमआई भुगतान की तारीख तय होती है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY