Laxmi Narayan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार जिसकी कुंडली में ये शुभ योग बनता है उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। ऐसे व्यक्ति के पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती। ये योग वैसे तो कुंडली के किसी भी भाव में बन सकता है। लेकिन जब यह केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (1, 5, 9) भावों में बने तो बेहद शुभ प्रभाव डालता है। वर्तमान में ये शुभ योग मिथुन राशि में बना हुआ है और 8 जून तक ये बना रहेगा। चलिए जानते हैं इस योग से किन राशि वालों को बंपर लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए ये गोचर सबसे फलदायी साबित होगा। इस राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
Khabar Monkey
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग करियर में कई सुनहरे अवसर लेकर आयेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें बंपर सफलता मिल सकती है। साझेदारी के काम में भी तगड़ा मुनाफा मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। किसी पुराने वाद-विवाद का निपटारा होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए ये योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। मेहनत रंग लाएगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। मनचाही कंपनी से नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।
लक्ष्मी नारायण योग के उपाय
यदि आप लक्ष्मी नारायण योग का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और साथ ही भगवान को मोदक का भोग लगाएं। तो वहीं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करके उन्हें सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ में माता के मंत्रों का भी जाप करें। ऐसा करने से आपके लिए धन लाभ के रास्ते खुलेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)












