HealthViral

Lauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी

Lauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी

Lauki Kalakand Recipe: कई लोग ऐसी मिठाइयां खाना पसंद करते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों बल्कि खाने में हल्की हों और शरीर के लिए फायदेमंद भी हों। खासतौर पर गर्मियों और फेस्टिव सीजन में ज्यादा भारी मिठाई खाने का मन भी नहीं करता है। ऐसे में एक बेहतरीन डिश है लौकी का कलाकंद। लौकी पानी से भरपूर और शरीर को ठंडा रखने वाली सब्जी है, जो गर्मियों के लिए फायदेमंद होती है।

Lauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी
Lauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी
  • पोषक तत्वों से भरपूर होता है

लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं।

यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

  • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

ऐसे में लौकी कलाकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में मदद करती है।

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है

पोटैशियम रखता है और दिल को स्वस्थ बनाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर से विषाक्त तत्व निकालने में भी सहायक है। गर्मियों में यह एनर्जी बनाए रखने में कारगर साबित होती है।

Khabar Monkey

लौकी कलाकंद बनाने क तरीका

लौकी कलाकंद बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे से धोकर छील लें, बीज निकाल दें और कद्दूकस कर लें। कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गरम करें, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक भून लें। फिर स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पानी सूखने तक पकाएं।

इसके बाद में मावा या मिल्क पाउडर और थोड़ा घी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक पूरा मिश्रण गाढ़ा और दानेदार न हो जाए।

आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से कटे हुए बादाम, नारियल या पिस्ता से सजाकर परोसें।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply