बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मां की एक बात ने बदल दी जिंदगी… कर्ज में डूबे जे. राजमोहन पिल्लई बन गए 2 अरब डॉलर की कंपनी के मालिक​ | Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!​ | Raksha Bandhan 2026: भाई के माथे पर तिलक के साथ अक्षत का क्या है महत्व? जानें Importance और Rituals​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Kia की पहली CNG कार जल्द होगी लॉन्च, इस मॉडल में मिलेगी फैक्ट्री-फिटेड किट​

किआ इंडिया जल्द ही CNG कारों की दुनिया में कदम रखने वाली है. कंपनी ने जुलाई 2026 में भारत के लिए अपनी नई मल्टीपावरट्रेन रणनीति की जानकारी दी थी. इसके तहत किआ आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फैक्ट्रीफिटेड CNG कारें पेश करेगी. इनमें Kia Carens Clavis CNG कंपनी की पहली फैक्ट्रीफिटेड […]

किआ इंडिया जल्द ही CNG कारों की दुनिया में कदम रखने वाली है. कंपनी ने जुलाई 2026 में भारत के लिए अपनी नई मल्टीपावरट्रेन रणनीति की जानकारी दी थी. इसके तहत किआ आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फैक्ट्रीफिटेड CNG कारें पेश करेगी. इनमें Kia Carens Clavis CNG कंपनी की पहली फैक्ट्रीफिटेड CNG कार हो सकती है.

हाल ही में Carens Clavis CNG को पुणेमुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. माना जा रहा है कि इसे 2026 की दिवाली से पहले बाजार में उतारा जा सकता है. खास बात यह है कि CNG किट कंपनी की तरफ से ही फिट की जाएगी. यानी ग्राहकों को बाहर से CNG किट लगवाने की जरूरत नहीं होगी.

इंजन और माइलेज

Carens Clavis CNG में 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट दी जा सकती है. पेट्रोल इंजन 115bhp की पावर देता है. हालांकि, CNG पर इसकी पावर और टॉर्क कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मौजूदा 1.5लीटर पेट्रोल वर्जन का माइलेज 15.34kmpl है. CNG मॉडल का माइलेज इससे बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक माइलेज जारी नहीं की है.

कीमत कितनी होगी?

Carens Clavis CNG की कीमत इसके पेट्रोल वेरिएंट से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है. ज्यादा कीमत के बदले ग्राहकों को बेहतर रनिंग कॉस्ट और फैक्ट्रीफिटेड CNG सिस्टम मिलेगा. Carens Clavis पहले से ही अपने सेगमेंट की फीचरलोडेड कारों में शामिल है. इसमें डुअल 12.3इंच स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जर, 8स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 360डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और हिलस्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं. यानी CNG वर्जन में भी किआ फीचर्स के मामले में कोई बड़ा समझौता नहीं करना चाहती.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY