Viral

Khan Sir Motivational Quotes: रातों रात बदल सकती है किस्मत, अगर आपने मान ली खान सर की ये बातें

Khan Sir Motivational Quotes: रातों रात बदल सकती है किस्मत, अगर आपने मान ली खान सर की ये बातें
पटना वाले मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वो दुनियाभर के बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खान सर सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते हैं। उनके पढ़ाने का तरीका उन्हें बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा है। वो पढ़ाने के साथ साथ बच्चों को सही मार्गदर्शन करने का भी काम करते हैं। उनके प्रेरक विचार से जुड़े वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में यहां हम आज खान सर के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपके लिए सफलता की कुंजी साबित हो सकती है। यहां पढ़ें खान सर के प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में। 
 
Khan Sir Motivational Quotes Thoughts in Hindi 
 
  • निर्णय लेने से पहले स्वयं द्वारा अभ्यास करना महत्वपूर्ण है, जिंदगी हो या गाड़ी, जीतेगा वही जो समय रहते गियर चैंज कर लेता है।
  • इंसान के दिमाग की फितरत है आराम खोजना, लेकिन आप का कर्त्तव्य है उसे कार्यशील बने रहने के लिए मोटिवेट करना, “जब माइंड कहे आराम के बाद काम, तब आप कहो, पहले काम फिर मिलेगा आराम”।
  • आलसी और कर्मठ लोगों की अलग अलग खासियत है, आराम पसंद व्यक्ति काम खत्म होने की राह देखेगा, प्रवृतिशील व्यक्ति को हमेशा नया कार्य आरंभ करने की ललक रहती है।
  •  खुद की और दूसरों की क्षमता में बड़ा अंतर होता है, जरुरी नहीं है की, जो कार्य अगला व्यक्ति निरंतर कर सके वह आप भी कर लेंगे, अपनी क्षमता को पहचानो और उसी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करो, यह आदत निराशा और तनाव से दूर रखेगी।
  • इंसान को हमेशा खुद पर बड़ा निवेश करना चाहिए, जो इस बात की अहमियत समझ गया, उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता है।
  • जिंदगी की भागदौड़ में हर कोई पैसा बटोरने में लगा है, खाली हाथ जाने के लिए, चाहता हूं की लोग मुझे एक दिन याद करे, “और कहे” की था कोई इंसान, जो शिक्षा को रूपियों में नहीं तोलता था।
  • राजा बनने का शौक है तो गुलामों के जैसे मेहनत करनी होगी।
  • छत का गुरुर तभी तक है जब तक एक और मंजिल न बन जाए। अर्श को फर्श बनने में इतना ही समय लगता है।
  • 24 घंटे तो सब के पास है, कोई किसी का पति बनने का सपना पालेगा, और कोई महेनत कर के करोड़पति बनने का ख्वाब सजाएगा।
  • आज किताबों के दीवाने बन जाओ, कल दुनियां आप की दीवानी होगी, इस तथ्य का गवाह इतिहास है।

Khan Sir Motivational Quotes: रातों रात बदल सकती है किस्मत, अगर आपने मान ली खान सर की ये बातें
Khan Sir Motivational Quotes: रातों रात बदल सकती है किस्मत, अगर आपने मान ली खान सर की ये बातें

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply