जावेद हबीब ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि बालों की देखभाल के लिए सरसों का तेल एक बेहतरीन ऑप्शन है. खासतौर पर उनके लिए जो दिल्ली-एनसीआर में खारे पानी से इन्हें साफ करने के लिए मजबूर हैं. उन्हें बताया कि कैसे सरसों का तेल बालों को इस कंडीशन में भी हेल्दी रख सकता है.

नहाने से पहले लगाएं सरसों का तेल– जावेद हबीब ने बताया कि बस आपको नहाने या शैंपू करने से 10 मिनट पहले बालों में सरसों का तेल लगाना है. इसे कॉम्ब करें और ऐसी ही थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. जब आप नहाते हैं तो पानी बालों को नुकसान पहुंचा ही नहीं पाता. क्योंकि डाइनेस हो नहीं पाती और सॉफ्टनेस की वजह से नुकसान कम होता है. शैंपू से तेल हट जाता है.
सरसों के तेल के तत्व– मस्टर्ड ऑयल में ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड होता है जो स्कैल्प को पोषण देता है. इसमें विटामिन ई, प्रोटीन, फैटी कंपाउंड्स, आयरन और सेलेनियम होता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं.
Khabar Monkey
पोषण मिलता है– बताया जाता है कि बालों में सरसों का तेल लगाने से इन्हें बेहतर पोषण मिल पाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि आप रोजाना भी इस नुस्खे को आजमा सकते हैं. सिर्फ 15 दिन बाद आप बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं.
न करें ये गलती– बालों की ऑयलिंग करने में लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं कि वो इसे लगाकर ऐसे ही घंटों छोड़ देते हैं. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ये काफी मोटा होता है और पार्टिकल्स काफी छोटे. इसलिए ऑयलिंग लगाकर रखने से बालों में गंदगी जमती है और डैंड्रफ बढ़ता है.
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है– तेल लगाकर मसाज करने से स्कैल्प में रक्त प्रवाह बढ़ सकता है, जो हेयर हेल्थ को सपोर्ट करता है. इसलिए बालों में तेल लगाते समय 2 से 3 मिनट की मसाज भी जरूर करनी चाहिए लेकिन हल्के हाथों से.











