SportsViral

IPL Points Table: सीएसके ने मुंबई को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा, बाकी टीमों का ऐसा है हाल

IPL Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब टॉप-4 में अपनी जगह बनाने की रेस हर मैच के बाद सभी टीमों के लिए काफी दिलचस्प होती नजर आ रही है। इस सीजन का 44वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया जिसमें सीएसके ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई को 8 विकेट से मात देते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया। मुंबई इंडियंस जिनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस टारगेट का पीछा 18.1 ओवर्स में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर करने के साथ आईपीएल 2026 में 9 मैच में से अपनी चौथी जीत हासिल की।

IPL Points Table: सीएसके ने मुंबई को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा, बाकी टीमों का ऐसा है हाल
IPL Points Table: सीएसके ने मुंबई को मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा, बाकी टीमों का ऐसा है हाल

सीएसके पहुंचा छठे नंबर पर, मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात देने के साथ खुद को अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में शामिल रखा हुआ है। इस मुकाबले में जीत के बाद अब वह आईपीएल 2026 की अंकतालिका में 9 मैच में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। सीएसके का नेट रनरेट अभी 0.005 का है। वहीं मुंबई इंडियंस को लेकर बात की जाए तो ये उनकी इस सीजन में 9 मैच में 7वीं हार है और उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। मुंबई इंडियंस अभी प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है और उनका नेट रनरेट -0.803 का है।

टॉप-4 में इन टीमों का कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 44 लीग मुकाबलों के बाद टॉप-4 में काबिज टीमों को लेकर बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम 8 मैचों में 13 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जिनके 9 मैचों में 12 अंक हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर 12 अंकों के साथ काबिज है जबकि चौथी पोजीशन पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिनके 10 मैचों में 6 जीत और चार हार के बाद कुल 12 अंक हैं। ऐसे में अब प्लेऑफ में पहुंचने की रेस बाकी टीमों के लिए काफी दिलचस्प हो रही है।

पोजीशन टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 13 1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 12 1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 12 0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 12 0.510
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 10 -0.192
6 चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 8 0.005
7 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 8 -0.895
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 9 2 7 4 -0.803
10 लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 2 6 4 -1.106

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply