आईपीएल प्लेऑफ में कौन कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी, इसकी तस्वीर आने वाले कुछ दिन में साफ हो जाएगी। अभी तक केवल आरसीबी ने इसमें अपनी जगह पक्की की है, दो को छोड़कर बाकी टीमों की दावेदारी अभी जारी है। इस साल के आईपीएल में जो रोचक बात सामने आई, वो ये है कि जो टीमें शुरुआत में बहुत तेज भागी और अपने मैच जीतते चली जा रही थी, उनकी गाड़ी अचानक पंक्चर हो गई, वहीं जो टीमें शुरुआत में कुछ दिक्कत में थी, वो अब भाग रही हैं और हो सकता है कि प्लेऑफ में पहुंच भी जाएं।

पंजाब किंग्स की टीम अचानक हो गई डिरेल
पहले तेज भागने वाली और फिर डिरेल हो जाने वाली सबसे बड़ी टीम पंजाब किंग्स ही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने इस बार जबरदस्त आगाज किया। टीम ने अपने पहले सात में से छह मैच जीत लिए थे। एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया इसलिए टीम को एक अंक मिला था। यानी टीम ने पहले सात मुकाबलों में ही 13 अंक हासिल कर लिए थे और ये माना जा रहा था कि इस बार टीम टॉप 4 की दावेदारी पेश कर रही है और हो सकता है कि खिताब भी जीत जाए, लेकिन अचानक ना जाने क्या हुआ कि सब कुछ बेपटरी हो गया।
पीबीकेएस के लिए प्लेऑफ में जाना मुश्किल
अब टीम अपने छह लगातार मैच हार चुकी है और हो सकता है कि अब प्लेऑफ में न जा पाए। टीम अभी नंबर चार पर है। लेकिन अब पंजाब का एक ही मैच और बचा है। लेकिन बाकी जो टीमें उससे नीचे हैं, उनके दो दो मैच बाकी हैं, ऐसे में इस बात की संभावना काफी कम है कि टीम ज्यादा दिनों तक टॉप 4 में रहेगी, नीचे वाली टीम एक मैच जीती नहीं कि पंजाब का खेल खराब हो जाएगा।
Khabar Monkey
राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अच्छी शुरुआत के बाद हो गई बेपटरी
ऐसी ही एक और टीम है, राजस्थान रॉयल्स। टीम ने अपने पहले चार मुकाबले बिना किसी दिक्कत के जीत लिए थे और टॉप 4 में थी। लेकिन इसके बाद वहां भी न जाने क्या हुआ कि खेल खराब होने लगा। टीम इसके बाद चार में से तीन मैच हार गई। टीम अपने पिछले आठ मैचों में से केवल दो ही जीत पाई है और दो में ही जीत मिली है। टीम इस वक्त अंक तालिका में नंबर 5 पर है। हालांकि टीम अभी भी प्लेऑफ की दावेदार है, लेकिन उसकी भी राह काफी कठिन नजर आती है। राजस्थान के पास 12 अंक हैं, जो कई और टीमों के भी हैं। एक और मैच में हार राजस्थान की कहानी खत्म करने के लिए काफी होगी। ये वो टीमें हैं, जिनका आगाज तो इस साल अच्छा हुआ, लेकिन अब नहीं लगता कि प्लेऑफ में पहुंच पाएंगी। हालांकि अभी कुछ मैच बाकी हैं, जहां का उलटफेर कुछ भी कर सकता है।





