IPL 2026 Points Table, Top-5 Batters and Bowlers: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में मंगलवार (5 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 10 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स 10 से ज्यादा उससे ज्यादा अंक वाली छठी टीम बनी। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैच में 8 अंक हैं।
Khabar Monkey

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो केएल राहुल का चेन्नई सुपर किंग्स का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 12 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। राहुल के इस मैच से पहले 433 रन थे। उनके 445 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा के 440 रन हैं। पर्पल कैप रेस की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कम्बोज के 17-17 विकेट हैं। कम्बोज के पास भुवनेश्वर से आगे निकलने का मौका था, लेकिन वह आगे नहीं निकल पाए।





