SportsViral

IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना, गुस्से में गिल्लियों को गिराने पर हुई कार्रवाई

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगा। पंड्या ने रनअप पर जाते वक्त गुस्से में गिल्लियां गिरा दीं। इसके कारण उनकी 10 प्रतिशत मैच फीस काटी गई। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन किया।

IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना, गुस्से में गिल्लियों को गिराने पर हुई कार्रवाई
IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना, गुस्से में गिल्लियों को गिराने पर हुई कार्रवाई

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ा, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों या मैदानी उपकरण को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर की चौथी बॉल पर हुई। अपने रन-अप पर वापस जाते हुए विकेट पर से गिल्लियां गिरा दी।

मुंबई इंडियंस का एक मैच बाकी

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात गेंद बाकी रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और पंड्या ने दो ओवर में विकेट नहीं लिए और 13 रन दिए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह सिर्फ चार मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें नंबर पर हैं। टीम आईपीएल 2026 का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

मुंबई बनाम KKR मैच के बाद अंक-तालिका

केकेआर ने मुंबई को हराने के बाद अंकतालिका में छलांग लगाई और सीेएसके को पीछे छोड़ दिया। वहीं केकेआर और मुंबई मुकाबले के बाद आरेंज कैप पर वैभव का कब्जा है जबकि पर्पल कैप भुवी के नाम ही है। 

Khabar Monkey

IPL 2026 प्लेऑफ का गणित

आईपीएल 2026 प्लेऑफ के समीकरण की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे नतीजों पर निर्भर हैं।

Leave a Reply