इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में सोमवार (4 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में थोक में बदलाव हुए। कप्तान हार्दिक पंड्या की अनुपलब्धता में कप्तान की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद रोहित शर्मा की वापसी हुई, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उन्हें मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जोश इंग्लिस ने डेब्यू किया।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में बदलाव की बात करें तो नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच में पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेले। ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को मौका मिला। दीपक चाहर की वापसी हुई। राज बावा अंगद को भी मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में जोश इंग्लिस, अक्षत रघुवंशी और आवेश खान को मौका मिला। दोनों टीमों को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मैच जीतना जरूरी है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
Khabar Monkey
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।
RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश
आईपीएल 2026 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण अपने देश लौट गया है। बीच सीजन यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पहले 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 202 रन बनाए थे। ।





