SportsViral

IPL 2026 से बाहर हुई CSK तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द आया सामने, कहा “जिस तरह की टीम….

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 63वें मैच में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए.

IPL 2026 से बाहर हुई CSK तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द आया सामने, कहा “जिस तरह की टीम….
IPL 2026 से बाहर हुई CSK तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द आया सामने, कहा “जिस तरह की टीम….

इसके बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में ही 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का दर्द सामने आया है.

Ruturaj Gaikwad ने हार के बाद कही बड़ी बात

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ख़िताब जीता था. सीएसके की टीम ने इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया था. हालांकि जब से ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान बने हैं टीम आज तक प्लेऑफ में जगह नही ना सकी है. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद कहा कि

Khabar Monkey

“क्रिकेट का अच्छा मुकाबला हुआ. हम 19वें ओवर तक मुकाबले में थे. यह टी20 के लिहाज से अच्छी पिच थी. पूरे मैच के दौरान यह बदली नहीं. हमने कुछ मौके गंवाए. जो मौके आए थे उनका फायदा लेना चाहिए था.”

ऋतुराज गायकवाड़ ने चोट पर फोड़ा शर्मनाक प्रदर्शन का ठीकरा

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही सीएसके के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए. महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन व अंगूठे की चोट के चलते खेल नहीं पाए. खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, नाथन एलिस, जैमी ऑवर्टन और रामकृष्ण घोष भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हुए.

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 से बाहर होने पर चोट को हार का वजह बताया. ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि

“जिस तरह की टीम हमारे पास रही, उस पर मुझे गर्व है और लगता है कि हमने अच्छा खेल दिखाया. काफी सकारात्मक चीजें हैं. ईमानदारी से कहूं तो कुछ अहम खिलाड़ी बाहर हो गए. बहुत सारी चीजों का असर रहता है.”

 

Leave a Reply