IPL 2026 GT vs SRH Match Highlight: अहमदाबाद गुजरात टाइटंस और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीटी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर सनराइजर्स को 82 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इससे पहले SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम .. ओवर में ऑलआउट हो गई।

गुजरात की बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 26 रन के स्कोर तक अपने दोनों प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा दिया। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन ही बना सके। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में नजर आई, लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने निशांत सिंधु के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेज गति से रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 26 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हुई। निशांत सिंधु ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
Khabar Monkey
साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने ठोकी फिफ्टी
निशांत के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर गुजरात की पारी को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 33 गेंदों में 50 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर ने भी तेजी से रन बटोरे और सुंदर के साथ मिलकर 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 168 तक पहुंचाया।





