भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार छह मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल का जारी कर दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में प्रवेश करने जा रहा है। 70 लीग मैचों के बाद अब टॉप टीमों के बीच खिताब की जंग शुरू होगी। क्वालिफायर-1 से लेकर फाइनल तक के मुकाबले इस बार धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को फाइनल मुकाबले के साथ आईपीएल 2026 का समापन होगा।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल
- क्वालिफायर 1: 26 मई 2026: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला।
- एलिमिनेटर: 27 मई 2026: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
- क्वालिफायर 2: 29 मई 2026: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
- फाइनल: 31 मई 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
Khabar Monkey





