SportsViral

IPL 2026: उर्विल पटेल की तूफानी पारी के मुरीद हुए विराट कोहली, डगआउट में बैठकर देखते रहे बल्लेबाजी

उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनकी विस्फोटक पारी को विराट कोहली भी रायपुर में डगआउट में बैठकर टीवी पर देखते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2026: उर्विल पटेल की तूफानी पारी के मुरीद हुए विराट कोहली, डगआउट में बैठकर देखते रहे बल्लेबाजी
IPL 2026: उर्विल पटेल की तूफानी पारी के मुरीद हुए विराट कोहली, डगआउट में बैठकर देखते रहे बल्लेबाजी

IPL 2026, Virat Kohli watching Urvil Patel innings from dugout: आईपीएल 2026 में 9 मई का दिन चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल के नाम रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में ही 6 छक्के जड़ दिए और देखते ही देखते मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया।

उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जब वह 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए, तब तक चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना चुकी थी। उनकी इस तूफानी पारी का आनंद सिर्फ चेपॉक में मौजूद फैंस ही नहीं, बल्कि विराट कोहली भी उठाते हुए नजर आए।

IPL 2026: कोहली डगआउट में देख रहे थे उर्विल की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेलना था। IPL 2026 के इस मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली डगआउट में मौजूद थे, तभी टीवी स्क्रीन पर उर्विल पटेल की बल्लेबाजी का रिप्ले चल रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट पानी पीते हुए टीवी के सामने खड़े हैं और उर्विल के बड़े-बड़े शॉट्स को काफी ध्यान से देख रहे हैं। उर्विल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने विराट को भी कुछ पल के लिए रोक दिया और यही वीडियो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2026: 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास

IPL 2026 में इस मुकाबले में उर्विल पटेल ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज दिखाना शुरू कर दिया था। वह एक समय सिर्फ 8 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह 10 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लेंगे। उर्विल ने 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

IPL 2026: पिता को समर्पित किया खास रिकॉर्ड

अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल पटेल ने जेब से एक पर्ची निकाली और उसे कैमरे की तरफ दिखाया। उस पर्ची पर लिखा था, “पापा, यह आपके लिए है।” इसके अलावा पर्ची में गुजराती भाषा में भी कुछ खास बातें लिखी हुई थीं।

Leave a Reply