SportsViral

IPL में मुंबई के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, रोहित नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस की सबसे सफल टीमों में से एक है जिसके नाम पर कुल 5 खिताब दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया और ना सिर्फ इस टीम के सबसे सफल कप्तान हैं बल्कि इस टीम के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, लेकिन मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित नहीं बल्कि रयान रिकेल्टन के नाम पर दर्ज है।

IPL में मुंबई के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, रोहित नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड
IPL में मुंबई के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, रोहित नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

रोहित-सूर्यकुमार के नाम सबसे ज्यादा शतक

में अब तक मुंबई के लिए कुल 9 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं जिसमें कई बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हैं। मुंबई के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। इन दोनों ने अब तक इस टीम के लिए 2-2 शतक लगाए हैं जबकि रयान रिकेल्टन, सनत जयसूर्या, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस और कैमरन ग्रीन ने इस टीम के लिए एक-एक शतक लगाए हैं।

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रयान के नाम

रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए दो शतक जरूर लगाए हैं, लेकिन वो इस टीम के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर नहीं हैं। इस टीम के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर रयान रिकेल्टन हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 में ही नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जयसूर्या हैं जिन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी जबकि क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रन की पारी खेली थी। रोहित ने इस टीम के लिए अब तक नाबाद 109 रन और नाबाद 105 रन की दो शतकीय पारी खेली है।

मुंबई के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

Khabar Monkey

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम वर्ष
रयान रिकेल्टन 123* रन सनराइजर्स हैदराबाद 2026
सनथ जयसूर्या 114* रन चेन्नई सुपर किंग्स 2008
क्विंटन डिकॉक 112* रन पंजाब किंग्स 2026
रोहित शर्मा 109* रन कोलकाता नाइट राइडर्स 2012
रोहित शर्मा 105* रन चेन्नई सुपर किंग्स 2024
सूर्यकुमार यादव 103* रन गुजरात टाइटंस 2023
सूर्यकुमार यादव 102* रन सनराइजर्स हैदराबाद 2024
तिलक वर्मा 101* रन गुजरात टाइटंस 2026
सचिन तेंदुलकर 100* रन कोच्चि टस्कर्स केरल 2011
लेंडल सिमंस 100* रन किंग्स इलेवन पंजाब 2014
कैमरन ग्रीन 100* रन सनराइजर्स हैदराबाद 2023

सहवाग के नाम है प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। 

Leave a Reply