भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को इससे पहले कोच, मेंटोर समेत अलग-अलग जिम्मेदारियों में देखा गया है। अब वह एक नई टी20 लीग में बतौर टीम के मालिक नजर आएंगे। उन्हें कोच के तौर पर अलग-अलग तरह के मालिकों के साथ काम करने का अनुभव रहा है, जिनमें से कुछ मालिक बेहद जुनूनी रहे, जबकि कुछ दूर रहकर केवल निगरानी करने पर ध्यान देते हैं। द्रविड़ अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की टीम डबलिन गार्डियंस के मालिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि वह ETPL की इस टीम के मालिक के तौर पर क्रिकेट संचालन में दखल नहीं देंगे और कप्तान को फैसले लेने की पूरी छूट देंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह के मालिक बनना चाहेंगे, तो द्रविड़ हंस पड़े। उन्होंने कहा, “यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। यह मेरे लिए पहला अनुभव होगा, इसलिए मैं खुद भी देखना चाहता हूं कि मैं इस भूमिका में कैसा रहूंगा।”
कप्तान के कार्य में नहीं देंगे दखल
करीब 30 वर्षों तक शीर्ष स्तर के क्रिकेट से जुड़े रहने के बावजूद द्रविड़ मानते हैं कि नई जिम्मेदारी में उन्हें टीम से कुछ दूरी बनाकर रखनी होगी। उन्होंने कहा,”ईमानदारी से कहूं तो मेरी योजना क्रिकेट से जुड़े रोजमर्रा के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की है। मेरा मकसद ऐसी मजबूत टीम तैयार करना होगा, जो अपने स्तर पर काम कर सके। आप मुझे डगआउट में लगातार नहीं देखेंगे। मैं हर अभ्यास सत्र या हर मैच में मौजूद रहने वाला व्यक्ति भी नहीं हूं।”
Khabar Monkey
ने साफ किया कि वह टीम मालिक के तौर पर सीमित लेकिन सहयोगी भूमिका निभाना चाहते हैं। डबलिन गार्डियंस के कप्तान के रूप में अश्विन से करार करने के बाद द्रविड़ का मानना है कि इस दिग्गज ऑफ-स्पिनर को खुलकर काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,”हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे साथ अश्विन जैसे कप्तान और मार्गदर्शक जुड़े हैं। हम उनके आसपास ऐसी टीम बनाएंगे, जिससे वह अपनी सोच के मुताबिक टीम का नेतृत्व कर सकें।”
भारत के पूर्व हेड कोच ने कहा,”मेरा काम मैदान के अंदर और बाहर, दोनों स्तरों पर मजबूत ढांचा तैयार करना होगा। फ्रेंचाइज़ी संचालन में काफी काम करना पड़ता है और फिलहाल मेरी प्राथमिकता वही रहेगी। क्रिकेट से जुड़े फैसले अश्विन और सहयोगी स्टाफ संभालेंगे।” फ्रेंचाइज़ी मालिक उनके लिए नया क्षेत्र है और द्रविड़ मानते हैं कि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है। यह मेरे लिए नया अनुभव है और इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे बहुत कुछ सीखना और आगे बढ़ना है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे कुछ नया करने और एक अलग क्षेत्र में सीखने का मौका मिला है।”
दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही टी20 लीगों के बीच द्रविड़ को भरोसा है कि यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग अपनी अलग पहचान बना सकती है। उन्होंने बताया,”आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और यूरोप के इस हिस्से में क्रिकेट का समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपरा रही है। यहां स्थानीय लोग लंबे समय से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। आयरलैंड में कई क्लब हैं और बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं।”
उन्होंने कहा,”यह सिर्फ तक सीमित नहीं है। स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और बाकी यूरोप को साथ जोड़ने से हमारे पास काम करने के लिए बड़ा दायरा उपलब्ध होगा। लीग और मालिकाना स्तर पर जिस तरह के लोग इससे जुड़े हैं, उनके साथ मिलकर दुनिया के इस हिस्से में कुछ नया और रोमांचक तैयार करना काफी दिलचस्प होगा।”
वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज गेंदबाज की संन्यास के 3 साल बाद वापसी, सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी है दर्ज
12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। इस टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने संन्यास से वापसी की है। इस खिलाड़ी के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।





